फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Jogi supporters demonstrated at the proposed statue installation site in Gaurela Pendra Marwahi

गौरेला पेंड्रा मरवाही: जोगी समर्थकों ने प्रस्तावित मूर्ति स्थापना स्थल पर किया प्रदर्शन, पुलिस प्रशासन मौके पर

Wed, 25 Jun 2025 02:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 25 Jun 2025 02:57 PM IST
सार

मूर्ति चोरी के बाद पूर्व कोटा विधायक डॉक्टर रेणु जोगी अमित जोगी ने प्रशासन को यह का समय दिया था कि वे मूर्ति चोरी करने वालों पर कार्यवाही करें एवं मूर्ति स्थापना निर्णय लेते हुए मूर्ति स्थापित कराए। 

विज्ञापन
Jogi supporters demonstrated at the proposed statue installation site in Gaurela Pendra Marwahi
समर्थकों के साथ अजीत जोगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी की मूर्ति चोरी के बाद उपजा विवाद मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मूर्ति चोरी की रिपोर्ट करने के बाद जोगी समर्थकों द्वारा प्रशासन को दिए गए एक महीने की अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद, आज जोगी समर्थकों ने प्रस्तावित मूर्ति स्थापना स्थल पर किया धरना प्रदर्शन, बड़ी संख्या में जोगी समर्थक के साथ कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता एवं महिलाएं हुई उपस्थित,साथ ही मौक़े पर क्रेन और गुदुम्मा बाजा भी बुलाया गया व भारी संख्या में पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद। 

विज्ञापन


पेंड्रारोड के ज्योतिपुर चौराहे में अजीत जोगी की मूर्ति लगाने के बाद रात के अंधेरे में मूर्ति चोरी छुपे उखाड़ने एवं खंडित के मामले में उपजा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है, जोगी कांग्रेस द्वारा दिए गए एक महीने का अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद मूर्ति चोरी करने वालों पर कार्यवाही न करने की वजह से जोगी समर्थको ने प्रस्तावित मूर्ति स्थापना स्थल पर पड़ा धरना प्रदर्शन किया है, मूर्ति स्थापना स्थल पर मौजूद लोगों में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीण पहुंचे। पूरे प्रदर्शन को कांग्रेस ने खुलकर समर्थन दिया, एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए, संख्या प्रदर्शन में अलग-अलग आदिवासी संगठन भी सक्रिय रूप से भाग लेता नजर आया। 
विज्ञापन


मूर्ति चोरी के बाद पूर्व कोटा विधायक डॉक्टर रेणु जोगी अमित जोगी ने प्रशासन को यह का समय दिया था कि वे मूर्ति चोरी करने वालों पर कार्यवाही करें एवं मूर्ति स्थापना निर्णय लेते हुए मूर्ति स्थापित कराए, अमित जोगी ने प्रस्तावित मूर्ति स्थापना स्थल का दस्तावेज भी प्रशासन को सौंपा है जिसमें उक्त भूमि मिशन की है एवं उसका आधिपत्य छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की मूर्ति स्थापना के लिए अमित जोगी को सौंप दिया गया है, 1 महीने का समय समाप्त होने के बाद आज जोगी समर्थक बड़ी संख्या में मूर्ति स्थापना स्थल पर जुट गए, जोगी समर्थनों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर नजर आया एवं एसडीएम के साथ पुलिस के आला अधिकारियों बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है साथ ही धरना स्थल पर क्रेन व गुदुम्मा बाजा भी बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed