फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   husband attacked his wife with a sharp weapon and killed her

GPM Murder: पति ने धारदार हथियार से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, खाना बनाने को लेकर हुआ था विवाद

Sun, 22 Jun 2025 08:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 22 Jun 2025 08:08 AM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में खाना बनाने के विवाद को लेकर पति ने धारदार हथियार से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। मामला गौरेला थाना क्षेत्र के खोडरी इलाके का है।

विज्ञापन
husband attacked his wife with a sharp weapon and killed her
GPM Crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में खाना बनाने के विवाद को लेकर पति ने धारदार हथियार से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। मामला गौरेला थाना क्षेत्र के खोडरी इलाके का है। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस हत्या का अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र के खोडरी चौकी इलाके का है। जहां पर फोकट पारा इलाके में रहने वाला चेतन पनिका दोपहर अपने घर पहुंचा। जहां पर उसने अपनी पत्नी सुषमा पनिका से खाना बनाने को बोला। उसी बात पर दोनों पति-पत्नी का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की नाराज पति चेतन पनिका ने अपने पास रखे धारदार टंगिया से पत्नी सुषमा पर हमला बोल दिया। मां के चीखने की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में मौजूद बेटा आर्यन वहां पहुचा तो आरोपी पिता ने उसके ऊपर भी हमला करने की कोशिश की। आर्यन बिना किसी देरी के वहां से बाहर भाग गया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों के साथ जब आर्यन वापस घर आया तो उसने देखा कि उसकी मां सुषमा खून से लथपथ पड़ी हुई थी। उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों और ग्रामीणों ने पूरे घटना की जानकारी खोडरी चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खोडरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी पति चेतन पनिका को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने सुषमा पनिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पेंड्रा ओम चंदेल ने बताया कि पति पत्नी के बीच में घरेलू विवाद को लेकर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed