{"_id":"648d881608badda94f050d77","slug":"gaurela-pendra-marwahi-it-is-mandatory-to-pass-pre-b-ed-exam-for-admission-in-b-ed-14-centers-created-in-distr-2023-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: B.Ed में एडमिशन के लिए प्री बीएड परीक्षा पास करना अनिवार्य, जिले में बनाए गए 14 सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: B.Ed में एडमिशन के लिए प्री बीएड परीक्षा पास करना अनिवार्य, जिले में बनाए गए 14 सेंटर
Sat, 17 Jun 2023 03:47 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 17 Jun 2023 03:47 PM IST
सार
पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के नोडल अधिकारी आनंद रूप तिवारी ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा कर्मियों और शिक्षकों की भर्ती में बीएड की अनिवार्यता होने की वजह से बीएड परीक्षार्थियों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
सेंटर के बाहर खड़ी छात्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आज व्यापंम ने प्रवेश परीक्षा के लिए प्री बीएड एग्जाम का आयोजन किया। जिसके लिए जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इन परीक्षा केंद्रों में 2800 परीक्षार्थी भाग लेंगे। गर्मी को देखते हुए प्रशासन के इंतजाम की बात कह रहा है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई है।
विज्ञापन
पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के नोडल अधिकारी आनंद रूप तिवारी ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा कर्मियों और शिक्षकों की भर्ती में बीएड की अनिवार्यता होने की वजह से बीएड परीक्षार्थियों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। बीएड में प्रवेश के प्री बीएड परीक्षा पास करना अनिवार्य कर दिया गया है। जिसके लिए आज जिले में 28 परीक्षार्थी डीएड में प्रवेश के लिए भाग ले रहे हैं। इन परीक्षार्थियों के लिए 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिन की निगरानी के लिए प्रशासन ने पुख्ता तैयारियां कर रखी हैं।
विज्ञापन
दो पालियों में होने वाली परीक्षा में लगातार निगरानी रखी जाएगी। जिसके लिए प्रशासन पहले ही कमरकस के तैयार है। अलग-अलग स्तर के अधिकारी कर्मचारी लगातार निगरानी में लगे हुए हैं। वहीं मरवाही एसडीएम इसके प्रमुख बनाए गए हैं। जो लगातार व्यवस्था और निगरानी पर नजर बनाए हुए हैं। परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के अलावा प्रशासन ने उनके साथ आने वाले परिजनों के लिए भी व्यवस्था कर रखी है। ताकि चिलचिलाती तेज गर्मी में कोई हताहत न हो।
विज्ञापन