फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   fire that started in the shop reached the house, goods worth lakhs burnt

GPM Fire News: दुकान में लगी आग ने घर को चपेट में लिया, बेटी की शादी के लिए रखा सामान भी जलकर हुआ खाक

Sun, 06 Apr 2025 10:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 06 Apr 2025 10:25 AM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में देर रात कोटमी चौकी इलाके में संचालित किराना दुकान में आग लग गई और आग ने तेजी से फैलते हुए दुकान के बाद घर को भी पूरी तरह अपने चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
fire that started in the shop reached the house, goods worth lakhs burnt
घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में देर रात कोटमी चौकी इलाके में संचालित किराना दुकान में आग लग गई और आग ने तेजी से फैलते हुए दुकान के बाद घर को भी पूरी तरह अपने चपेट में ले लिया। जिसके चलते लाखों रुपये का नुकसान का अंदेशा है। बताया जा रहा है कि घर में बेटी के शादी के लिए रखा सामान भी आग में पूरी तरह जलकर खाक हो गया है।

विज्ञापन


दरअसल, जीपीएम के कोटमी चौकी इलाके के पथर्रा गांव में किराने की दुकान का संचालन करने वाले कन्हैया लाल केवट के घर में आग लग गई और आग काफी तेजी से दुकान के साथ घर के पीछे स्थित उनके मकान को भी पूरी तरह से अपने चपेट में ले ले लिया। आग लगने से दुकान के साथ मकान में रखा सामान भी जलकर खाक हो गया। वहीं पीड़ित की मानें तो 4 मई को उनकी बेटी की शादी भी होनी थी। जिसके लिए घर में सामान खरीदकर रखा हुआ था। आग से वो सब भी पूरी तरह जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग लगने कारण शॉर्ट सर्किट से माना जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम वहां पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर जरूर काबू पा लिया गया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन ने मामले में जांच कर उचित मुआवजा दिलाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed