फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Father of a CAF jawan was attacked by two youths of village

GPM: सीएएफ जवान के पिता पर गांव के दो युवकों ने किया हमला, बुजुर्ग गंभीर रूप से हुए घायल

Thu, 22 May 2025 09:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 22 May 2025 09:53 PM IST
सार

हमले में बुजुर्ग को सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद दोनों आरोपी वहां पर बुजुर्ग को छोड़ भाग खड़े हुए। कुछ समय बाद बुजुर्ग को कुछ ग्रामीणों के द्वारा लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Father of a CAF jawan was attacked by two youths of village
अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला के खोडरी के रहने वाले सीएएफ जवान जो वर्तमान में बस्तर में तैनात है, उसके बुजुर्ग पिता पर गांव में रहने वाले दो युवकों के द्वारा टंगिया और डंडे से प्राण घातक हमला कर दिया गया। बुजुर्ग को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रयास का अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


जीपीएम जिले के गौरेला थाना क्षेत्र के खोडरी गांव के रहने वाले सीएएफ के जवान मनराखन साहू वर्तमान में नक्सल क्षेत्र बस्तर में तैनात हैं और उनके बुजुर्ग पिता कन्हैया लाल साहू खोडरी गांव में ही रहते है। घटना आज सुबह की ही जब गांव के ही रहने वाले आरोपी सुनील पनिका और भुरू पनिका शराब के नशे में धुत थे और बुजुर्ग कन्हैयालाल साहू बकरी चरा रहे थे। उसी दौरान दोनों युवक वहां पर पहुंचे और किसी पुरानी बात को लेकर बकरी चरा रहे बुजुर्ग से विवाद करते हुए टंगिया और डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमले में बुजुर्ग को सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद दोनों आरोपी वहां पर बुजुर्ग को छोड़ भाग खड़े हुए। कुछ समय बाद बुजुर्ग को कुछ ग्रामीणों के द्वारा लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर बुजुर्ग कन्हैयालाल साहू का इलाज जारी है और वे खतरे से बाहर हैं। वहीं अस्पताल से मिले मेमू के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपी सुनील पनिका और भुरू पनिका को गिरफ्तार कर लिया है और उनके ऊपर हत्या का प्रयास की धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed