{"_id":"6751d39c443f523640044cbe","slug":"experts-gave-tips-to-students-in-cyber-school-in-gaurela-through-fb-live-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM News: FB लाइव के जरिए साइबर की पाठशाला, एक्सपर्ट ने छात्र-छात्राओं को दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: FB लाइव के जरिए साइबर की पाठशाला, एक्सपर्ट ने छात्र-छात्राओं को दिए टिप्स
Thu, 05 Dec 2024 09:54 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 05 Dec 2024 09:54 PM IST
सार
डॉ. रक्षित टंडन ने बच्चों को बताया कि फिशिंग लिंक्स में न फंसे और फेक एपीके फाइल से बचने के लिए ऐसे एप और लिंक की जांच करने के लिए www.virustotal.com पर ऑनलाइन स्क्रीन शेयर करते हुए कुछ फेक लिंक्स के खतरों और मालवेयर को भी दिखाया।
विज्ञापन
साइबर पाठशाला में छात्रों को टिप्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जीपीएम पुलिस के द्वारा आज फेसबुक लाइव के जरिए साइबर की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें देश के जाने माने साइबर एक्सपर्ट रक्षित टंडन ने जिला पुलिस के फेसबुक के जरिये जिले के दर्जन भर स्कूलों के छात्र छात्राओं को साइबर संबंधी पेरेंटिंग, बच्चों के ऑनलाइन प्रोटेक्शन और इंटरनेट पर सर्फिंग के दौरान बच्चों को होने वाले खतरों के विषय पर लाइव प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के प्रयासों से आज पुलिस के फेसबुक लाइव के जरिये देश के जाने माने साइबर एक्सपर्ट डॉ रक्षित टंडन के द्वारा साइबर की पाठशाला का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने साइबर वर्ल्ड में सर्फिंग के दौरान बच्चों से जुड़े खतरों और सुरक्षित सर्फिंग टिप्स विषय पर जोड़ा गया। डॉ रक्षित टंडन देश के जाने माने साइबर कंसल्टेंट और ट्रेनर हैं तथा अभियान स्तर पर बच्चों के ऊपर मोबाइल और इंटरनेट के दुष्प्रभावों के विषय पर बच्चों और उनके अभिभावकों को जागरूक करने की दिशा में जानकारी दी।
विज्ञापन
साथ ही डॉ. रक्षित टंडन के द्वारा साइबर हाइजीन और बच्चों के मस्तिष्क हेतु साइबर डाइट का रखें ध्यान की बाते बतलाई लाइव कार्यक्रम के दौरान डॉ रक्षित टंडन ने बच्चों से ऑनलाइन गेमिंग और मोबाइल पर गेम्स खेलने के दौरान होने वाली गलतियों के बारे में बात की, उन्होंने जब बच्चों से कौन सा गेम खेलते हो पूछा और उस गेम को सबके सामने गूगल प्ले स्टोर पर दिखाया तो सभी दंग रह गए क्योंकि उस गेम के लिए एक आयु सीमा निर्धारित थी जिसका ध्यान किसी ने नहीं रखा। साथ ही कई गेम्स का जिक्र किया जिनसे बच्चों के मन पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
फ्री गेम्स के चक्कर में फेक.apk file download करने से बचने की भी हिदायत दी। साइबर हाइजीन पर बात करते हुए उन्होंने आगे सभी बच्चों से गेम खेलने के दौरान और डाउनलोड करने के दौरान कई बार दिखने वाले आपत्तिजनक वीडियो पर भी बात की तथा शिक्षकों अभिभावकों से बच्चों के मन मस्तिष्क को मिलने वाली ऑनलाइन डाइट पर भी ध्यान रखने सलाह दी।
डॉ. रक्षित टंडन ने बच्चों को बताया कि फिशिंग लिंक्स में न फंसे और फेक.apk फाइल से बचने के लिए ऐसे ऐप और लिंक की जांच करने www.virustotal.com पर ऑनलाइन स्क्रीन शेयर करते हुए कुछ फेक लिंक्स के खतरों और मालवेयर को भी दिखाया। साथ ही www.sancharsathi.gov.in के बारे में भी बताया। डायल 1930 की उपयोगिता और www.cybercrime.gov.in पर जाकर रिपोर्टिंग करने और स्वयं को प्रशिक्षित करने के लिंक्स को भी ऑनलाइन दिखाया गया।जीपीएम पुलिस की फेसबुक लाइव के दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के साथ पुलिस के आलाधिकारी भी मौजूद रहे।।इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बतलाया कि लगातार पुलिस की प्रयास से मरवाही का एक व्यक्ति डिजिटल आरेस्ट होने से बच गया।