फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Dial 112 vehicle hit a shopkeeper badly

गौरेला पेंड्रा मरवाही: डायल 112 के वाहन ने दुकानदार को मारी जोरदार टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Sun, 22 Jun 2025 10:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 22 Jun 2025 10:06 AM IST
सार

साप्ताहिक बाजार से मनिहारी दुकान लगाकर घर लौट रहे दुकानदार को 112 आपातकालीन सेवा ने टक्कर मार दी। जिसके बाद गंभीर हालत में ग्रामीण को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Dial 112 vehicle hit a shopkeeper badly
डायल 112 के वाहन ने दुकानदार को मारी जोरदार टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साप्ताहिक बाजार से मनिहारी दुकान लगाकर घर लौट रहे दुकानदार को 112 आपातकालीन सेवा ने टक्कर मार दी। जिसके बाद गंभीर हालत में ग्रामीण को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद ग्रामीण की गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। डायल 112 की टक्कर से ग्रामीण के सिर में गंभीर चोट आई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पेंड्रा थाना क्षेत्र के मुख्यमार्ग नगर पालिका क्षेत्र में स्थित दुर्गा मंदिर जहां देर रात लगभग 11:30 बजे पेंड्रा पेंड्रा के लरकेनी में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में अपनी मनिहारी दुकान लगाकर घर लौट रहे ग्रामीण राजेश लखेर को 112 ने टक्कर मार दी। घटना तब हुई जब ग्रामीण साप्ताहिक बाजार से मेटाडोर वाहन से अपना सामान निकाल कर साइकिल लेकर घर लौट रहा था। तभी 112 आपातकालीन की गाड़ी ने पीछे से ग्रामीण को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टक्कर के बाद ग्रामीण मौके पर ही गिर पड़ा। जबकि 112 वाहन चालक मौके से भागने लगा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बाइक से पीछा कर 112 वाहन को पकड़ा और उसे फटकार लगाई और कहा कि घायल को लेकर जिला अस्पताल लेकर जाए। तब ग्रामीण को 112 में तैनात वाहन चालक एवं पुलिसकर्मी घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी गंभीर हालत देखकर प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बिलासपुर रेफर कर दिया गया। बिलासपुर से रायपुर रेफर किया गया है। वहीं, मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का कहना है कि संबंधित 112 वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed