{"_id":"65fe8f87d162dbb19c0ca797","slug":"dead-body-of-youth-recovered-in-gaurela-pendra-marwahi-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पीडीएस का ट्रक चलाता था ओमप्रकाश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पीडीएस का ट्रक चलाता था ओमप्रकाश, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 23 Mar 2024 01:45 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:45 PM IST
सार
मृतक की शिनाख्त पेंड्रा निवासी के रूप में हुई है। युवक ट्रक चलाने का काम करता था और वो पीडीएस की गाड़ी चलाता था। वहीं परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। जहां युवक के शरीर में कई जगह चोट लगी हुई है। मृतक की शिनाख्त पेंड्रा निवासी के रूप में हुई है। युवक ट्रक चलाने का काम करता था और वो पीडीएस की गाड़ी चलाता था। वहीं परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
दरअसल पूरा मामला जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र का है जहां पेंड्रा गौरेला मुख्यमार्ग पर बंद पड़े कृपाराम पेट्रोल पंप परिसर में संदिग्ध हालत में युवक का शव मिला है। शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, मृतक की शिनाख्त पेंड्रा के नया बस स्टैंड निवासी ओमप्रकाश जैतवार पिता श्रीराम चरण जैतवार उम्र 48 वर्ष, के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार युवक जिले के तरईगांव में परिवार सहित रहता था। साथ ही युवक पीडीएस राशन की गाड़ी का ट्रक चालक था। वहीं मृतक के चेहरे और शरीर में चोट के निशान हैं। साथ ही परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुऐ निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन