फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Crops were damaged due to rain and hailstorm

GPM Weather: बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की बढ़ाई चिंता, खेतों में बिछी गेहूं की फसल

Wed, 20 Mar 2024 09:31 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 20 Mar 2024 09:31 AM IST
विज्ञापन
Crops were damaged due to rain and hailstorm
GPM Weather - फोटो : अमर उजाला
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में तीन दिनों के लगातार बारिश और ओलावृष्टि के बाद आज फिर सुबह से मौसम में बदलाव देखने को मिला। जहां इलाके में घना कोहरा छाया रहा। बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इससे गेहूं की फसल का काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं, मौसमी फल आम-अमरूद को भी नुकसान हुआ है। सब्जियों पर भी इसका असर देखने को मिला है।
विज्ञापन


गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में तीन दिन की लगातार झमाझम बारिश एवं ओलावृष्टि के बाद क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। गेहूं की खाड़ी फैसले एवं गर्मी का धान बोने वाले लोगों की किसानों की मुसीबत बढ़ गई है। खेत पानी से लबालब भरे हुए हैं जबकि आम को भी ओलावृष्टि की मार झेलनी पड़ी है। पिछले दिनों जो ओलावृष्टि हुई उससे किसानों की खड़ी फसल जिसमें डोरी, चार चिरोंजी, चना, गेहूं, महुआ, आम, के साथ सब्जियों की खेती करने वालो किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है, उनकी खड़ी फसल ओलावृष्टि के चलते बर्बाद हो गई हैं। 
विज्ञापन


कल शाम मध्यप्रदेश के अमरकंटक और छत्तीसगढ़ के गौरेला के ज्वालेश्वर महादेव मंदिर के साथ तरईगांव इलाके में ओलावृष्टि हुई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर क्षेत्र पर ओलावृष्टि के बाद अमरकंटक से वापस आ रहे श्रद्धालू सड़क पर मस्ती करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed