फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Couple committed suicide by hanging police suspect internal dispute in GPM

GPM: दंपती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस को आपसी कलह की आशंका, पूरे मामले की जांच जारी

Fri, 24 Nov 2023 02:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 24 Nov 2023 02:19 PM IST
सार

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मरवाही पुलिस को दी, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों  शवों को  नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Couple committed suicide by hanging police suspect internal dispute in GPM
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मरवाही थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब बंद कमरे में पति-पत्नी का शव फांसी के फंदे में लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही मैके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


मामला गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही थानाक्षेत्र के परासी गांव का है, जहां पर रहने वाले दंपति का शव उनके ही बन्द घर मे फांसी पर लटका मिला है। जब घर से कोई आहट किसी को नहीं मिली जिसके बाद आसपास रहने वाले पड़ोसियों के द्वारा घर जाकर देखा गया और आवाज भी लगाई गई पर कोई प्रतिक्रिया नही मिली।  घर के अंदर पड़ोसी और परिजन दाखिल हुए और घर के अंदर का मंजर देख दंग रह गए। पति और पत्नी का शव  फांसी के फंदे से लटक रहे थे। 

विज्ञापन

 

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मरवाही पुलिस को दी, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों  शवों को  नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस के अनुसार पति- पत्नी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा और उसके बाद पहले पत्नी नेहा सिंह के द्वारा फांसी लगाई गई और उसके बाद जब पति की नजर उस पर पड़ी होगी तो वो भी दुखी होकर खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया होगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed