फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Contract company Shyam Steel accused of not paying wages victims complain in GPM

GPM: ठेका कंपनी श्याम स्टील पर मजदूरी का भुगतान न करने का आरोप, पीड़ितों ने की शिकायत

Wed, 26 Mar 2025 05:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 26 Mar 2025 05:08 PM IST
सार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में केंवची रतनपुर रोड निर्माणाधीन नह-43 का काम चल रहा है। ग्राम जोगीसार के पास चल रहे निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने ठेका कंपनी श्याम स्टील कंपनी पर मजदूरी का भुगतान न करने का गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Contract company Shyam Steel accused of not paying wages victims complain in GPM
कंपनी के खिलाफ मजदूरों ने की शिकायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में केंवची रतनपुर रोड निर्माणाधीन नह-43 का काम चल रहा है। ग्राम जोगीसार के पास चल रहे निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने ठेका कंपनी श्याम स्टील कंपनी पर मजदूरी का भुगतान न करने का गंभीर आरोप लगाया है। मजदूरों का कहना है कि 39 मजदूरो ने फरवरी 2025 से मार्च 2025 तक निर्माण कार्य किया लेकिन अब तक उन्हें उनकी मेहनत मजदूरी का पैसा नहीं दिया गया है सभी पीड़ित मजदूर मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के रहने वाले है जो आज कलेक्टर ऑफिस पहुचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


केंवची से रतनपुर जाने वाले मार्ग पर नेशनल हाइवे NH-43 का काम श्याम स्टील कंपनी के द्वारा कराया जा रहा है जिसमे अनूपपुर जिले के बिजुरी में रहने वाले मजदूरों को ठेकेदार द्वारा काम पर लगाया गया पर जब मजदूरी देने की बारी आई तो और मजदूर जब ढेंगाड़ाढ स्थित ठेका कंपनी के कार्यालय में ठेकेदार से मिलने पहुंचे तो ठेकेदार गगनदीप सिंह और गणेश रजक नाम के ठेकेदार ने भुगतान को लेकर टालमटोल किया। जिसके बाद मजदूर वहां से अपने घर त्योहार में चले गए पर फोन से ठेकेदार से मजदूरी मांगने पर ठेकेदार के द्वारा मजदूरों से गाली-गलौज भी की गई जिससे मजदूरों में काफी रोष है।
विज्ञापन


मजदूरों का कहना है कि बिना भुगतान के उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है। मजबूर होकर मजदूरों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुचकर लिखित शिकायत दी है और न्याय की गुहार लगाई है और पीड़ित मजदूरो ने जल्द से जल्द मजदूरी भुगतान कराने की मांग की है।पीड़ित मजदूरों का कहना है कि मजदूरी मांगने पर उन्हें ठेकेदार के द्वारा गाली गलौज करने का भी आरोप लगाया है,,साथ ही मजदूरों का आरोप है कि उनके खिलाफ खोडरी पुलिस चौकी में चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ आवेदन दिया गया है। पीड़ितों का कहना है लगभग 39 मजदूरो का मजदूरी भुगतान ठेकेदार के द्वारा नही किया गया है।।जिसके चलते सभी मजदूर आर्थिक तंगी से जूझ रहे है।।साथ ही पीड़ितों ने मामले की प्रतिलिपि श्रम अधिकारी, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को भी भेजी गई है। मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही भुगतान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed