फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Congress MLA KK Dhruv facing opposition in his own party

GPM: अपनी ही पार्टी में विरोध का सामना कर रहे कांग्रेस विधायक, आदिवासी समाज की अनदेखी का आरोप

Sat, 20 May 2023 11:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 20 May 2023 11:36 AM IST
सार

मरवाही के विधायक डॉ. केके ध्रुव को अगला कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर उनकी ही पार्टी के आदिवासी कांग्रेसी नेता सहित सर्व आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधि विरोध करने लगे हैं।

विज्ञापन
Congress MLA KK Dhruv facing opposition in his own party
GPM News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव को अभी छह महीने शेष हैं चुनाव की तारीख की भी कोई घोषणा नहीं हुई है। मरवाही के विधायक डॉ. केके ध्रुव को अगला कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर उनकी ही पार्टी के आदिवासी कांग्रेसी नेता सहित सर्व आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधि विरोध करने लगे हैं। उनको बाहरी आदिवासी व्यक्ति बताते हुए अपनी ओर से दूसरा प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर लामबंद हो गए। जबकि इन सब खींचतान से अलग विधायक केके ध्रुव इलाके में जनसंपर्क में लगे हुए हैं।

विज्ञापन


आदिवासी सीट मरवाही विधानसभा में चुनाव के पूर्व ही आदिवासी विधायक केके ध्रुव का विरोध आदिवासियों ने ही शुरू कर दिया है। सर्व आदिवासी समाज ने पूर्व विधायक पहलवान सिंह मरावी की अध्यक्षता में मीटिंग करते हुए सभी आदिवासी समाज के प्रमुख विधायक केके ध्रुव के खिलाफ मुखर हो रहे हैं। और आदिवासी समाज की अनदेखी का आरोप लगाते हुए आदिवासी नेताओं का कहना है कि हमें कांग्रेस पार्टी स्थानीय प्रत्याशी दे, वह किसी भी आदिवासी वर्ग का हो सकता है। हमें केके ध्रुव स्वीकार नहीं क्योंकि केके ध्रुव बाहर के हैं, इसलिए वह स्थानीय आदिवासियों के हितों को ध्यान नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed