फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   CM Bhupesh targeted movie Adipurush 45 crore development works Gift in GPM

'हनुमान जी को एंग्रीबर्ड बना दिया': CM भूपेश बोले-इनकी क्रोनोलॉजी को समझने की जरूरत; GPM को 45 करोड़ की सौगात

Mon, 19 Jun 2023 06:53 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 19 Jun 2023 06:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, हमारे भांचा राम हैं। भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। कुछ तत्वों द्वारा हमारे देवी-देवताओं के मान-सम्मान, उनकी प्रतिष्ठा और मर्यादा को विकृत करने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
CM Bhupesh targeted movie Adipurush 45 crore development works Gift  in GPM
पंडित माधवराव सप्रे स्मृति महोत्सव सीएम बघेल को सम्मानित किया गया। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, आजकल हनुमान जी बड़ी चर्चा में हैं। हनुमान जी से ऐसे-ऐसे शब्द बुलवाए जा रहे हैं, जिसकी कल्पना वे ही नहीं कर सकते। जो क्रोनोलॉजी है, उसे समझने की आवश्यकता है। सीएम ने कहा कि, मर्यादा पुरुषोत्तम राम को योद्धा के रूप में प्रस्तुत किया। अब हनुमान जी को कैसे प्रस्तुत किया जाए। हनुमान जी, ज्ञान, भक्ति, शक्ति के देवता हैं। लोग उनसे यही सब मांगते हैं, लेकिन उनको एंग्री बर्ड बना दिया है। मुख्यमंत्री बघेल सोमवार को जीपीएम जिले में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने जिले को 45 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी।  

विज्ञापन

CM Bhupesh targeted movie Adipurush 45 crore development works Gift  in GPM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जीपीएम जिले में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। - फोटो : संवाद

पटकथा लिखने वाले को भगवान सद्बुद्धि दें
सीएम बघेल ने बिना 'आदिपुरुष' का नाम लिए कहा कि, अब जो मूवी आई है। पहले मर्यादा का ध्यान रखा जाता था। अब मर्यादा को लांघ दिया गया है। तुम्हारी तेल, तुम्हारा कपड़ा.. और पता नहीं क्या-क्या कहलवाया गया। ये हमारे आदर्शों और आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। समाज की मनोदशा को किस तरह से धीरे-धीरे डायवर्ट किया जा रहा है। भगवान राम हमेशा शांत थे। उनको कभी गुस्सा नहीं आया, लेकिन इनके झंडों में हमेशा युद्ध के लिए तत्पर दिखाई देते हैं। हम सबके राम तो मर्यादा पुरुषोत्तम राम हैं, कौशल्या के राम हैं, भांचा राम हैं। जिसने इसकी पटकथा लिखी है, भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Bhupesh targeted movie Adipurush 45 crore development works Gift  in GPM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विकास कार्यों के लिए किया पूजन। - फोटो : संवाद
इन विकास कार्यों की दी सौगात
  • पेंड्रा प्रेस क्लब परिसर में करीब 17 करोड़ रुपये के 35 विकास कार्यों का लोकार्पण 
  • 27 करोड़ 62 लाख रुपये से अधिक के 22  नए विकास कार्यों का भूमिपूजन 
  • 44 करोड़ 61 लाख रुपये के 57 विकास कार्यों की सौगात 
  • 16 करोड़ 99 लाख रुपए के 35 विकास कार्यों का लोकार्पण 
  • 27 करोड़ 62 लाख रूपए के 22 कार्यो का भूमिपूजन शामिल है।
इनका हुआ लोकार्पण
  • पांच करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से अमेराटीकरा-भर्रीदांड- मटियादांड मार्ग पर सोन नदी पर बने नए पुल और पहुंच मार्ग का लोकार्पण 
  • दो करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से ठेंगादांड में ऐनीकट लोकार्पण
  • तीन करोड़ 29 लाख रुपये से पेंड्रा और सेमरा में बने स्वामी आत्मानंद इंगलिश मीडियम स्कूलों का लोकार्पण
  • एक करोड़ पांच लाख रुपये की लागत से गौरेला में बनी स्मृति वाटिका का लोकार्पण 
  • 30 विकास कार्य इनके साथ ही किए गए समर्पित
इसके लिए हुआ भूमिपूजन
  • 11 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से पेंड्रा से अमरकण्टक तक बनने वाली करीब 19 किलोमीटर सड़क 
  • चार करोड़ 11 लाख रुपये से निमधा से दरमोहली तक तीन किलोमीटर से अधिक लंबी सड़क 
  • तीन करोड़ 85 लाख रुपये से बनने वाली मड़वाही से करसींवा तक सड़क 
  • दो करोड़ 37 लाख रुपये से लाटा-सरईधार जोगीसार मार्ग पर जैतरणी नाला पर बनने वाले उच्च स्तरीय पुल 
  • 71 लाख रुपये से अधिक राशि से सकोला में तहसील कार्यालय भवन निर्माण
विज्ञापन

CM Bhupesh targeted movie Adipurush 45 crore development works Gift  in GPM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जीपीएम जिले में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। - फोटो : संवाद
इंदिरा-राजीव व माधवराव सप्र की प्रतिमा का किया अनावरण
मुख्यमंत्री भूपेश को कार्यक्रम के अनुसार डांड़ जमडी गांव पहुंचकर हनुमान मंदिर में पूजा- अर्चना करनी थी, पर उनका हेलीकॉप्टर ही लैंट नहीं कर सका। ऐसे में वह सीधे पेंड्रा पहुंचे और यहां स्व. इंदिरा गांधी, स्व. राजीव गांधी और स्व.पंडित माधवराव सप्रे की प्रतिमा का अनवारण किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने पेंड्रा नगर में पंडित माधव राव सप्रे प्रवेश द्वार के निर्माण की घोषणा भी की। इसके बाद उन्होंने पेंड्रा प्रेस क्लब का उद्घाटन किया और वहीं गार्डन में स्व. सप्रे की प्रतिमा का अनावरण किया। कहा कि, इस शहर का बहुत पुराना इतिहास रहा है। यहां से 1900 में छत्तीसगढ़ मित्र का प्रकाशन आरंभ हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed