फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   CM and Union Minister attended 386th birth anniversary celebrations of Rashtraveer Durgadas Rathore in GPM

GPM: राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ की 386वीं जयंती समारोह में शामिल हुए CM और केंद्रीय मंत्री, साय ने कही ये बात

Tue, 13 Aug 2024 06:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 13 Aug 2024 06:57 PM IST
सार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ की 386वीं जयंती समारोह में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री के साथ जिले के प्रभारी मंत्री ने शिरकत किया।

विज्ञापन
CM and Union Minister attended 386th birth anniversary celebrations of Rashtraveer Durgadas Rathore in GPM
सीएम साय और केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ की 386वीं जयंती समारोह में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री के साथ जिले के प्रभारी मंत्री ने शिरकत किया। गौरेला के गुरुकुल मैदान में विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी को दुर्गादास राठौर की जयंती की बधाई दी।

विज्ञापन


प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी की 386वीं जयंती समारोह का आयोजन राठौर समाज के लोगो के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,बिलासपुर सांसद व केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के साथ जिले के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए। गुरुकुल खेल परिसर के मैदान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें बड़े ही धूमधाम से कार्यक्रम किया गया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

विज्ञापन


कार्यक्रम में श्याम बिहारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम बधाई दी और साथ मे एक पेड़ मां के नाम लगाने की भी अपील की वही विष्णुदेव साय ने मंच से ही प्रधानमंत्री के आह्वान पर घर घर तिरंगा अभियान में हर घर मे तिरंगा फैराया जाए। माता के नाम से कम से कम एक पेड़ लगाने की अपील की। वहीं मंच से सीएम ने  पेंड्रा गौरेला नगर पालिका की घोषणा की साथ ही कहा कि क्षत्रिय समाज का बहुत समृद्धशाली इतिहास रहा है हमारे क्षत्रिय कभी दुश्मन के सामने नहीं झुके। सीएम ने आगे कहा कि महाराणा प्रताप ने घास की रोटी खाई पर कभी झुके नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed