{"_id":"6499a3aa313c9e0b580765f9","slug":"chhattisgarh-school-pravesh-utsav-school-premises-became-a-pond-in-rain-in-gpm-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसा शाला प्रवेश उत्सव: स्कूल परिसर बना तालाब, कक्षाओं में साफ-सफाई भी नहीं; बच्चे कीचड़ में खेलने में मस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसा शाला प्रवेश उत्सव: स्कूल परिसर बना तालाब, कक्षाओं में साफ-सफाई भी नहीं; बच्चे कीचड़ में खेलने में मस्त
Mon, 26 Jun 2023 08:11 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 26 Jun 2023 08:11 PM IST
सार
पेंड्रा में अड़भार गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल की तस्वीरों ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। स्कूल परिसर में मैदान तालाब नजर आ रहा था। बारिश के दौरान पेड़ गिरने से मंच क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन
स्कूल परिसर में भरा पानी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में सोमवार से सभी सरकारी स्कूल खुल गए हैं। ऐसे में सभी स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस दौरान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में एक स्कूल ऐसा भी था, जो खुला जरूर, लेकिन परिसर तालाब बना हुआ था। कक्षाओं में सफाई तक नहीं थी और मंच क्षतिग्रस्त होकर टूट चुका था। इन सबके बीच बच्चे उसी कीचड़ में और मंच के पास जान जोखिम में डालकर खेल रहे थे। स्कूल प्रबंधन ने इस पूरे मामले पर चुप्पी साध ली। हालांकि इतना जरूर कहा कि, मंच को पूरी तरह से तुड़वाने की कार्रवाई जल्द करेंगे।
विज्ञापन
जिले के पेंड्रा में अड़भार गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल की तस्वीरों ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। स्कूल परिसर में मैदान तालाब नजर आ रहा था। बारिश के दौरान पेड़ गिरने से मंच क्षतिग्रस्त हो गया था। स्कूल में प्रवेश करने का रास्ता ही नहीं था। गेट से लेकर कक्षाओं तक सिर्फ पानी ही पानी था। कक्षाओं में भी सब अव्यवस्थित हालत में पड़ा था। छोटे-छोटे बच्चे इन सब से अनजान वहीं आसपास खेलते-कूदते नजर आए। स्कूल के अन्दर गंदगी और अव्यवस्था का आलम देखने को मिला।
विज्ञापन