फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   chhattisgarh police arrested with 45 kg ganja in GPM

GPM: 45 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार; कार में छिपाकर ले जा रहा था मध्य प्रदेश

Tue, 06 Jun 2023 01:28 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Jun 2023 01:28 PM IST
सार

आरोपी गांजा लेकर बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस ने गांजा, कार, मोबाइल सहित कुल 10.85 लाख का माल जब्त किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है। 
 

विज्ञापन
chhattisgarh police arrested with 45 kg ganja in GPM
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में पुलिस ने 45 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी डस्टर कार में गांजा छिपाकर मध्य प्रदेश ले जा रहा था। बरामद गांजे की कीमत करीब 6.75 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिनाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि बिलासपुर की ओर से एक कार में गांजा भरकर कारीआम और केंवची के रास्ते शहडोल की ओर ले जाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने केंवची में मुख्यमार्ग पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद बिलासपुर की ओर से आ रही कार को रोका और तलाशी ली गई तो उसकी डिक्की से 45 किलो गांजा बरामद हुआ। 
विज्ञापन


पुलिस ने गांजे सहित कार जब्त कर चालक को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी कार चालक रीवा निवासी पीयूष उर्फ शुभांक सिंह गहरवार है। वह गांजा लेकर बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस ने गांजा, कार, मोबाइल सहित कुल 10.85 लाख का माल जब्त किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed