फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   chhattisgarh police arrested two with 18 kg of ganja in GPM

18 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार: कार में लेकर जा रहे थे मध्य प्रदेश, जीपीएम पुलिस ने रास्ते में दबोचा

Mon, 22 May 2023 08:56 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 22 May 2023 08:56 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि राजेंद्र द्विवेदी कोतमा कोर्ट में वकालत भी करता है। फेसबुक पर बनी उसकी प्रोफाइल में काला कोट पहने फोटो है और एडवोकेट लिखा हुआ है। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
chhattisgarh police arrested two with 18 kg of ganja in GPM
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 18 किलो गांजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत करीब 1.80 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी कार से गांजा लेकर मध्य प्रदेश जा रहे थे। इनमें से एक आरोपी वकील बताया जा रहा है। उसके सोशल मीडिया पर भी एडवोकेट लिखा हुआ है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि बिलासपुर से एक कार में कुछ लोग गांजा की तस्करी कर ले जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने साइबर सेल की टीम के साथ मिलकर सारबहरा बाई पास रोड पर नाकाबंदी की। इसी दौरान बिलासपुर से एक सफेद रंग की कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार रुकवाकर चेक की तो डिक्की से गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने कार जब्त कर ली और उसमें बैठे दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम काशीराम सोनी उर्फ सुनील सोनी और राजेन्द्र दिवेदी बताया। दोनों आरोपी अनूपपुर के कोतमा के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से दो मोबाइल भी जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि राजेंद्र द्विवेदी कोतमा कोर्ट में वकालत भी करता है। फेसबुक पर बनी उसकी प्रोफाइल में काला कोट पहने फोटो है और एडवोकेट लिखा हुआ है। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed