{"_id":"64930ddffb57de6cac065927","slug":"chhattisgarh-elelphant-attack-elephants-damaged-many-houses-in-gpm-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीएम में हाथियों का उत्पात: कई घरों को किया क्षतिग्रस्त, फसलें चौपट की; हमले में युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएम में हाथियों का उत्पात: कई घरों को किया क्षतिग्रस्त, फसलें चौपट की; हमले में युवक घायल
Wed, 21 Jun 2023 08:19 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 21 Jun 2023 08:19 PM IST
सार
वन विभाग ने ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि इस बार पहुंचे पांचों हाथी दंतैल हैं। जिसकी वजह से काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
जीपीएम में हाथियों का दल तालाब में मस्ती कर बस्तियों में उत्पात मचा रहा है।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और फसलें चौपट कर दी। वहीं हाथी के हमले में एक युवक भी घायल हुआ है। उसे गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है। मामला मरवाही वन परिक्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि करीब एक महीने से यहां पांच हाथियों का दल विचरण कर रहा है।
विज्ञापन
इलाके में पिछले दो दिनों में हाथियों ने हमला करके कई मकानों को क्षति पहुंचाई है। कई घरों को तोड़ दिया। वही मंगलवार देर शाम विचरण करते हुए हाथियों ने नवा टोला में एक ग्रामीण पर दांतों से हमला कर दिया। हाथियों के हमले से पुरुषोत्तम सोनवानी के पैर में गंभीर चोटें आई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स रेफर किया गया है। वन विभाग ने पीड़ित को पांच हजार रुपये की तात्कालिक मदद दी है।
विज्ञापन
जिन मकानों को नुकसान पहुंचा है, उनका भी सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसके बाद राहत राशि जारी की जाएगी। वन विभाग ने ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि इस बार पहुंचे पांचों हाथी दंतैल हैं। जिसकी वजह से काफी परेशानी हो रही है। वही शासन की ओर से हाथियों के लिए जो तालाब बनाए गए हैं, उनका उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन