फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Change in weather seen in Chhattisgarh too clouds covered the sky in Gaurela Pendra Marwahi

GPM: छत्तीसगढ़ में भी दिखा मौसम का बदलाव, आसमान में बादलों ने डाला डेरा, हल्की बारिश के आसार

Mon, 27 Nov 2023 06:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 27 Nov 2023 06:03 PM IST
सार

पिछले दो दिनों से गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में मौसम में बदलाव देखने को मिला है, मौसम में बदलाव का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ जो अभी वर्तमान में उत्तर भारत मे है, राजस्थान और पूर्वी मध्यप्रदेश में खासा असर देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन
Change in weather seen in Chhattisgarh too clouds covered the sky in Gaurela Pendra Marwahi
छत्तीसगढ़ में भी दिखा मौसम का बदलाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत मे मौसम में आए बदलाव का असर पूर्वी मध्यप्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ के गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में भी देखने को मिल रहा है। इलाके में कल जहां दिनभर आसमान में बादलों का डेरा रहा और ठंडी हवाए चलती रही तो आज सुबह से आसपास में बादलों का डेरा रहा और तापमान में गिरावट भी देखने को मिली जिसका असर ग्रामीण इलाकों में भी देखने को मिला। जहां पर लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। आने वाले दिनों में मौसम विभाग के अनुसार हल्की बारिश के भी आसार बने हुए हैं।

विज्ञापन


दरअसल पिछले दो दिनों से गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में मौसम में बदलाव देखने को मिला है, मौसम में बदलाव का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ जो अभी वर्तमान में उत्तर भारत मे है, राजस्थान और पूर्वी मध्यप्रदेश में खासा असर देखने को मिल रहा है जिसके चलते इन इलाकों में बारिश और ओले की संभावना बनी हुई है और कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। नॉर्थ छत्तीसगढ़ में भी इसका असर देखने को मिल रहा है और तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग की माने तो आने वाले दो दिनों में इस इलाके में असर दिखेगा जिसके चलते जो इस इलाके का मिनिमम तापमान और नीचे जा सकता है। साथ ही मौसम विभाग के अनुसार कुछ जगहों में हल्की बारिश के भी आसार बने हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed