{"_id":"6787b8765f111324c5037014","slug":"case-of-breaking-barrier-with-a-vehicle-loaded-with-paddy-case-registered-on-complaint-of-victim-kotwar-in-gpm-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: धान भरे वाहन से बैरियर तोड़ने का मामला, पीड़ित कोटवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: धान भरे वाहन से बैरियर तोड़ने का मामला, पीड़ित कोटवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश में पुलिस
Wed, 15 Jan 2025 07:00 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 15 Jan 2025 07:00 PM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में मरवाही के सिवनी इलाके में मध्यप्रदेश से अवैध तरीके से धान की आवक रोकने के लिए लगाए गए बेरियर को धान से भरे वाहन से तोड़ने के मामले में अब पुलिस और प्रशासन काफी गंभीर नजर आ रही है।
विज्ञापन
पीड़ुित कोटवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में मरवाही के सिवनी इलाके में मध्यप्रदेश से अवैध तरीके से धान की आवक रोकने के लिए लगाए गए बेरियर को धान से भरे वाहन से तोड़ने के मामले में अब पुलिस और प्रशासन काफी गंभीर नजर आ रही है। मरवाही पुलिस ने इस मामले में बेरियर टूटने और उससे चोटिल होने के मामले में पीड़ित कोटवार की शिकायत पर गैर जमानती धाराओं से उक्त पिकअप वाहन के खिलाफ अपराध दर्ज कर मध्यप्रदेश के अनूपपुर ज़िले से संबंधित पिकअप वाहन को जप्त कर मामले में संलिप्त लोगो की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दरअसल दिन दहाड़े मध्यप्रदेश के धान तस्कर धान से भरी एक पिकअप वाहन को छत्तीसगढ़ में लाने के लिए छत्तीसगढ़ में अवैध धान की आवक रोकने के लिए सिवनी के धनवार टोला में लगाए गए बेरियर को वाहन से तोड़ते हुए मध्यप्रदेश की अवैध धान की खेप छत्तीसगढ़ पहुंचाई। इस दौरान ड्यूटी में तैनात नगर सैनिक और कोटवार समेत ग्रामीणों को भी रौंदने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान बेरियर में तैनात पुलिस का नगर सैनिक आनंद भगत और पास खड़ा ग्रामीण बाल बाल बच गया जबकि के बेरियर ड्यूटी में तैनात कोटवार सन्तराम को बेरियर टूटने के दौरान उसके सर पर चोट आई। जिसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने पिकअप वाहन के नम्बर के आधार पर BNS की गैर जमानती धाराओं पर आरोपियों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर लिया साथ ही देर रात मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के लपटा गांव से अंकुश गुप्ता के घर से उक्त पिकअप वाहन को जप्त कर लिया। वहीं पुलिस अधिकारियों की माने तो मामला काफी गम्भीर है मरवाही पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही है जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नही जाएगा।
विज्ञापन
आरोपी के विरुद्ध गैर जमानती धाराओं के तहत हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया गया है जिसमें भारतीय न्याय संहिता बी एन एस 206 ,109 (2) ,324 (4),121 (1) ,84 ,धारा 3 लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना ,लोक सेवक को नुकसान पहुंचाना सहित गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।