फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Body of a laborer was found in his house under suspicious circumstances

GPM: श्रमिक का घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, फोरेंसिक टीम और श्वान दल ने जुटाए साक्ष्य

Thu, 14 Aug 2025 09:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 14 Aug 2025 09:51 PM IST
सार

शुरुआती जांच में सिर पर चोट के निशान पुलिस को मिले हैं। मृतक जमुना भरिया अपने घर मे अकेले ही रहता था।

विज्ञापन
Body of a laborer was found in his house under suspicious circumstances
श्रमिका का घर में मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेंड्रा इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अड़भार गांव में रहने वाले मजदूर का शव उसके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, मामले की सूचना के बाद पेंड्रा पुलिस के साथ साइबर सेल फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पेंड्रा थाना क्षेत्र के अड़भार गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के भरियान टोला में रहने वाले जमुना प्रसाद भरिया का शव उसके घर में औंधे मुंह मिला। मोहल्ले के कुछ लोगों ने जमुना का शव देखा, जिसके बाद मामले की सूचना गांव के सरपंच को दी और उन्होंने मामले की सूचना तत्काल पेंड्रा पुलुचे को दी। जिसके बाद तत्काल पेंड्रा पुलिस के साथ साइबर सेल ,फोरेसिंक एक्सपर्ड, डॉग स्कॉर्ट के साथ पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे, शुरुआती जांच में सिर पर चोट के निशान पुलिस को मिले हैं। मृतक जमुना भरिया अपने घर मे अकेले ही रहता था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में सभी दिशाओं में जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों की माने तो मृतक मजदूर था, उसका किसी से कोई भी वाद-विवाद नहीं था। पुलिस अब पोस्टमार्टम के बाद ही आगे जांच की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed