फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Bike rider dies after being hit by a dumper one in critical condition in GPM

GPM: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक की हालत गंभीर, महासमुंद के रहने वाले हैं दोनों

Mon, 10 Jun 2024 02:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 10 Jun 2024 02:05 PM IST
सार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के गौरेला वेंकटनगर मुख्यमार्ग पर आज एक सड़क हादसे में गिट्टी से लदी डम्फर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल है जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a dumper one in critical condition in GPM
हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के गौरेला वेंकटनगर मुख्यमार्ग पर आज एक सड़क हादसे में गिट्टी से लदी डम्फर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल है जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार मृतक और घायल दोनो महासमुंद जिले के रहने वाले हैं और गौरेला में संचालित महाकाल ट्रेडिंग कंपनी में ट्रेनिंग करते थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 

मामला गौरेला थानाक्षेत्र के गौरेला वेंकटनगर मुख्यमार्ग का है जहां पर बाइक सवार महेंद्र साहू और उसका दोस्त तुलसी दिवान दोनों नाश्ता करने के लिए गौरेला बस स्टैंड आए हुए थे और नाश्ता के बाद वापस जाने को निकले ही थे कि विपरीत दिशा की ओर से आ रही गिट्टी से भरी डम्फर वाहन की दोनों बाइक सवार युवक चपेट में आ गए आमने-सामने की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बाइक सीधे डम्फर के नीचे जाकर फंस गया और बाइक सवार महेंद्र साहू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन

 

जबकि दूसरा साथी तुलसी दीवान गंभीर रूप से घायल जिसे लोगो ने तत्काल जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहा पर उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है वही घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुचकर रास्ता खुलवाया और डम्फर के नीचे फसे बाइक को बाहर निकलवाया। घायल तुलसी दीवान और मृतक महेंद्र साहू मूलतः महासमुंद जिले के ठुठापाली गाव के रहने वाले है और माध्यम वर्गीय परिवार से है दोनो युवक गौरेला में संचालित महाकाल ट्रेडिंग कंपनी में ट्रेनिग कर रहे थे। घटना की जानकारी पुलिस ने मृतक और घायल दोनो के परिजनों को दे दी है। वहीं घटना के बाद डम्फर चालक मौका देखकर फरार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed