{"_id":"67f8c7de246598eba00f2b50","slug":"bear-attacks-at-three-different-places-within-12-hours-three-women-injured-admitted-to-hospital-in-gpm-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: 12 घण्टे के अंदर तीन अलग-अलग जगहों पर भालू ने किया हमला, तीन महिलाएं घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: 12 घण्टे के अंदर तीन अलग-अलग जगहों पर भालू ने किया हमला, तीन महिलाएं घायल, अस्पताल में भर्ती
Fri, 11 Apr 2025 01:12 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:12 PM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही में मरवाही वन मंडल में 12 घण्टे में तीन अलग अलग मामलों में तीन महिलाओं के ऊपर भालुओ के हमला करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
तीन महिलाओं पर भालू ने किया हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही में मरवाही वन मंडल में 12 घण्टे में तीन अलग अलग मामलों में तीन महिलाओं के ऊपर भालुओ के हमला करने का मामला सामने आया है। जिसमे दो महिलाओं का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में जारी है तो एक को जिला अस्पताल में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मरवाही वन मंडल के जंगलों में लगातार आग लगने की घटना के बाद वन्यजीव जंगल से बाहर निकलकर खाने पीने की तलाश में रिहायशी इलाके का रुख कर रहा है ऐसे में अब भालुओ का हमला भी इंसानों पर हो रहा है। बात करे मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र की जहा पर बीते 12 घंटो में 2 अलग अलग मामलों में 3 महिलाओं पर भालुओ का हमला हुआ है जिसमे सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में भर्ती कराया गया जहां पर दो महिलाओ का इलाज जारी है जबकि एक महिला को भालू के हमले से काफी गंभीर चोट आई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पहला मामला कल शाम का था जब करगीकला की रहने वाली सुमित्रा दास जब घर के आँगन में थी उसी दौरान एक भालू ने उस पर हमला कर दिया परिजनों ने तत्काल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही लाए जहा पर उसका इलाज जारी है। जबकि गुल्लीडांड गांव की रहने वाली प्रमिला यादव और दिसोदिया पूरी पर आज सुबह भालू ने हमला कर दिया जिसमें दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए परिजनों ने मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य के केंद्र में भर्ती कराया है। जिसमे प्रमिला बाई को चेहरे में काफी गंभीर चोट होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है जबकि दिसोदिया बाई को पैर में चोट आई है और वो खतरे से बाहर है जिनका इलाज मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
विज्ञापन