फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Administration took out a flag march urban body elections rangoli candle march to create awareness in GPM

GPM: नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, जागरूक करने के लिए रंगोली, कैंडल मार्च

Sat, 08 Feb 2025 07:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 08 Feb 2025 07:32 PM IST
सार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को निष्पक्ष,एवं शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से  पुलिस प्रशासन द्वारा गौरेला पेंड्रा नगर में पुलिस का फ्लैग मार्च निकाला गया।

विज्ञापन
Administration took out a flag march urban body elections rangoli candle march to create awareness in GPM
फ्लैग मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को निष्पक्ष,एवं शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन द्वारा गौरेला पेंड्रा नगर में पुलिस का फ्लैग मार्च निकाला गया।

विज्ञापन


आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आज जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया फ्लैग मार्च की शुरुआत पुलिस कंट्रोल रूम से हुई, जहां से पुलिस बल ने नगर के प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आने पर वे निःसंकोच पुलिस को सूचित करें।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मंगली बाजार स्थित बालक हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए चार मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बूथों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने और भयमुक्त वातावरण में मतदान करने की अपील की।जिसके बाद पुलिस का फ्लैग मार्च पेंड्रा मे दुर्गा चौक होते हुए शहर निकाला गया...इस दौरान जिले की पुलिस अधीक्षक ने कहा की आगामी मतदान को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला है लोगों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग मतदान करें कंट्रोल रूम को सूचना देवे, पुलिस के पर्याप्त बल मतदान केन्द्रो और संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रहेंगे,,मतदान केन्द्रो की संवेदनशीलता के अनुसार बल की तैनाती की गई है पेट्रोलिंग वहां के साथ क्विक रिएक्शन टीम की भी तैनाती की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन



 

मतदाताओं को जागरूक करने बाइक रैली, रंगोली, कैंडल मार्च

Administration took out a flag march urban body elections rangoli candle march to create awareness in GPM
जागव वोटर - फोटो : अमर उजाला

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में नगरी निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के लिए मतदाताओं को जागरूक करने बाइक रैली, रंगोली, कैंडल मार्च, मतदान शपथ आदि जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पेंड्रा नगर के दुर्गा सरोवर में दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दुर्गा सरोवर के तट पर अनगिनत प्रज्वलित दीपों से "जागव वोटर" का विशाल आकार बनाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया।
 
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लीना कमलेश मंडावी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया गया और उन्हें मतदान की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन सुश्री ऋचा चंद्राकर, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के जिला नोडल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरेंद्र प्रसाद वैद्य, आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक दुर्गाशंकर सोनी, ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान स्व सहायता समूह की महिलाएं एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान अधिकारियों के द्वारा लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed