फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Action on smugglers: GPM police got a big success, traced and caught a ganja smuggler

तस्करों पर एक्शन: जीपीएम पुलिस को बड़ी कामयाबी, ट्रेस कर एक गांजा तस्कर को दबोचा

Thu, 28 Nov 2024 10:47 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला पेंड्रा मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 28 Nov 2024 10:47 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में जीपीएम पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जहां पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस शख्स को ट्रेस किया और कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Action on smugglers: GPM police got a big success, traced and caught a ganja smuggler
गांजा तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीपीएम पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिसमें पुलिस ने गांजे के एक प्रकरण में बैकवर्ड लिंक ट्रेस कर गांजा सप्लायर को ओडिशा के नक्सल प्रभावित जिले में दबिश देकर आरोपी गांजा सप्लायर को गिरफ्तार किया है। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा रायपुर में एसपी, कलेक्टर्स की कांफ्रेंस ली गई थी। जिसमें कड़े शब्दों में मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्यवाही करने और तस्करों के फॉरवर्ड बैकवर्ड लिंक ट्रेस करने पर कहा गया था।
विज्ञापन


बीते सितंबर माह में थाना गौरेला के पीपरखूंटी खोंगसरा रोड पर पुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर घेराबंदी की। दो अलग-अलग वाहनों से 105 किलो ग्राम गांजा जब्त किया था। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों बनवारी लाल गुप्ता उर्फ पिंटू, रोहित गुप्ता और अंकुर जैतवार को मौके से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक अन्य फरार आरोपी गोपाल पनिका को साइबर सेल द्वारा मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ और टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन करते हुए जीपीएम पुलिस को गांजा परिवहन के बैकवर्ड लिंक सप्लायर ओड़िशा बौध जिला निवासी अजीत राणा का पता चला जो सक्रिय रूप से सोनपुर ओडिशा के इलाके में गांजा बेच रहा था।


जिसके बाद जीपीएम पुलिस की टीम ओडिशा के जिला बौध निवासी अजीत राणा को साइबर सेल और थाना गौरेला की संयुक्त टीम ने उसके गांव में दबिश देकर सिलेतपाड़ा जिला बौध ओडिशा से गिरफ्तार किया है। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के कहा है। गांजा तस्करों के बैकवर्ड लिंक को ट्रेस कर पुलिस ने नक्सल प्रभावित गांव में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन और आरोपियों के संपत्तियों का चिन्हांकन भी किया जा रहा है। वहीं पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के द्वारा उक्त गिरफ्तारी के लिए ओडिशा गई टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed