फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Action in suicide case of newlywed police filed FIR against eight people

Gorella Pendra Marwahi: नवविवाहिता के खुदखुशी मामले में कार्रवाई, पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

Sun, 20 Aug 2023 05:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 20 Aug 2023 05:22 PM IST
सार

गौरेला में नवविवाहिता की फांसी लगाकर खुदखुशी करने के मामले में पुलिस ने पति, सास देवर सहित परिवार के 8 सदस्यों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Action in suicide case of newlywed police filed FIR against eight people
मृतक निर्मला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला में नवविवाहिता की फांसी लगाकर खुदखुशी करने के मामले में पुलिस ने पति, सास देवर सहित परिवार के 8 सदस्यों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

मामला गौरेला थाना क्षेत्र के कोटखर्रा गांव का है जहां आठ जुलाई 2023 को निर्मला टांडिया ने अपने ससुराल पक्ष वालों के प्रताड़ना से परेशान होकर घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद निर्मला के मायके पक्ष के परिजनों ने आरोप लगाया था कि निर्मला टांडिया को ससुराल में पति सास देवर सहित अन्य सदस्यों के द्वारा लगातार दहेज को लेकर निर्मला को प्रताड़ित किया जाता था। 

विज्ञापन

 

इसी दौरान आठ जुलाई को मृतिका के पति पुष्पेंद्र टांडिया ने अपने पत्नी निर्मला टांडिया से वाद विवाद किया और रात में निर्मला टांडिया घर में ही फांसी लगा ली थी जिसके बाद गौरेला पुलिस के द्वारा विवेचना की गई और बयानों कथनों के आधार पर पुलिस ने मृतिका के पति पुष्पेंद्र टांडिया ,चाचा ससुर झल्लू टांडिया ,सास सरफिला टांडिया ,दादी सास बेला बाई ,दादा ससुर मुनीम टांडिया ,बुआ सास देवमती ,ननद रोशनी टांडिया ,देवर किशन टांडिया सहित आठ सदस्यों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed