फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gaurela-Pendra-Marwahi: 8 Cattle Rescued from Illegal Transport, 5 Held; Assets Worth Rs 12.30 Lakh Seized

गौरेला पेंड्रा मरवाही: बूचड़खाने ले जाए जा रहे 8 मवेशी पकड़े, पिकअप समेत 12.30 लाख की संपत्ति जब्त, 5 गिरफ्तार

Fri, 18 Sep 2026 09:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला पेंड्रा मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2026 09:05 AM IST
सार

गौरेला पुलिस ने अवैध रूप से मवेशियों को बूचड़खाने ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों से आठ मवेशी बरामद किए। मौके से पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने दो वाहन और चार मोबाइल समेत 12.30 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है।

विज्ञापन
Gaurela-Pendra-Marwahi: 8 Cattle Rescued from Illegal Transport, 5 Held; Assets Worth Rs 12.30 Lakh Seized
बूचड़खाने ले जाए जा रहे पशु पकड़े, पांच आरोपी गिरफ्तार...

विस्तार

गौरेला पुलिस ने मवेशियों को अवैध रूप से बूचड़खाने ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों से आठ पशु बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर दो पिकअप वाहन, चार मोबाइल फोन समेत करीब 12 लाख 30 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है। कार्रवाई पकरिया के फार्मटोला मेनरोड पर की गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रशिक्षु उपनिरीक्षक आकाश बघेल को देहात पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खोंगसरा लमनी डबरी की ओर से दो सफेद पिकअप वाहनों में मवेशियों को भरकर अमरकंटक-करंजिया होते हुए जबलपुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने पकरिया फार्म हाउस के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद खोंगसरा की ओर से आ रहे दोनों पिकअप वाहनों को रोककर जांच की गई। एक वाहन में राजकुमार कौशिक और प्रदीप चौधरी तथा दूसरे वाहन में मुकेश यादव, जगदीश चौधरी और शंकरलाल सवार मिले। दोनों वाहनों में चार-चार भैंस-भैंसा रस्सियों से बांधकर ठूंस-ठूंसकर भरे गए थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'आशीर्वाद के दीयों' से जगमगाया छत्तीसगढ़: पीएम मोदी की 25 साल की सेवा का सम्मान, 1.50 करोड़ से ज्यादा दीपक जले
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों से मवेशियों के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे लेकिन उनके पास कोई दस्तावेज नहीं मिला। पूछताछ में आरोपियों ने मवेशियों को ग्राम खोंगसरा लमनी डबरी क्षेत्र से लाना और मेढ़ाखार करंजिया में एक व्यक्ति के पास ले जाना बताया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आठ मवेशियों की अनुमानित कीमत दो लाख रुपए, दोनों पिकअप वाहनों की कीमत करीब 10 लाख रुपए और चार मोबाइल फोन की कीमत 30 हजार रुपए बताई है। मामले में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक संतोष बंजारे, रामकृष्ण मिश्रा और आरक्षक कौशलेन्द्र बघेल शामिल रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed