फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Two died and three injured in two separate accidents in Gaurela Pendra Marwahi

Gaurela Accident: बाइक खंभे से टकराई, ट्रैक्टर ने लोगों को कुचला; अलग-अलग हादसों में दो की मौत और तीन घायल

Sun, 15 Feb 2026 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Feb 2026 09:41 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में रविवार शाम दो अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। एक हादसे में बाइक बिजली खंभे से टकराई, जबकि दूसरे में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने लोगों को कुचल दिया।

विज्ञापन
Two died and three injured in two separate accidents in Gaurela Pendra Marwahi
सड़क हादसों में दो की मौत तीन घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में रविवार शाम दो अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

पहली घटना गौरेला वेंकटनगर मुख्य मार्ग पर मेंढूका बरवासन गांव के पास हुई, जहां दौंजरा गांव निवासी रेलवे कर्मचारी शिवा सिंह अपनी पत्नी के साथ किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिवा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन

दूसरी घटना धनगवा गांव में हुई। यहां रेलवे के निर्माण कार्य में लगा एक ट्रैक्टर अचानक तेज रफ्तार में अनियंत्रित हो गया और घर के सामने चबूतरे पर बैठे लोगों को कुचलते हुए पलट गया। हादसे में बुजुर्ग पुन्नू लाल राठौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed