फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Fire breaks out in a pile of crop stubble kept near a farmer house a portion of house also engulfed in flames

जीपीएम: किसान के घर के पास रखे पराली के ढेर में लगी आग, मकान का कुछ हिस्सा भी चपेट में आया

Thu, 16 Apr 2026 05:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Apr 2026 05:39 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में मरवाही क्षेत्र के लरकेनी बनिया डांड इलाके में गुरुवार को एक किसान के घर के पास रखे पैरावट (पराली के ढेर) में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
Fire breaks out in a pile of crop stubble kept near a farmer house a portion of house also engulfed in flames
पराली में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में मरवाही क्षेत्र के लरकेनी बनिया डांड इलाके में गुरुवार को एक किसान के घर के पास रखे पैरावट (पराली के ढेर) में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलते हुए पास स्थित घर तक पहुंच गई और घर के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर का एक हिस्सा जलकर खाक हो गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोका गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही संबंधित राजस्व विभाग को भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारण भीषण गर्मी पढ़ने से ही लगने की आशंका जाहिर की जा रही है।।हालांकि समय रहते ग्रामीणों की सजगता से जनहानि नहीं हुई। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed