फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   A farmer returning home from the field was attacked by three bears

गौरेला पेंड्रा मरवाही: खेत से घर लौट रहे किसान पर तीन भालुओं ने किया हमला, सिर-चेहरे सहित दोनों आंखें घायल

Fri, 22 Aug 2025 08:59 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 22 Aug 2025 08:59 AM IST
विज्ञापन
A farmer returning home from the field was attacked by three bears
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Meta AI

घर से खेत लौट रहे किसान पर 3 भालुओं ने हमला कर दिया। हमले में किसान के सिर और चेहरे सहित दोनों आंखों में गंभीर चोट आई हैं। जिसे ग्रामीण और परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद किसान को बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि मामले की जानकारी वन विभाग को देने के बाद भी वे नहीं पहुंचे।

विज्ञापन


पूरी घटना मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र की है, जहां पर साल्हेकोटा गांव में रहने वाले श्रीराम नागेश खेत से वापस घर की ओर आ रहा था। उसी दौरान गांव के पास अचानक श्रीराम नागेश के सामने एक मादा भालू अपने दो शावकों के साथ जा रही थी और उनकी नजर श्रीराम पर पड़ गई। अचानक भालुओं से सामना होने के बाद वह डर गया। इससे पहले कि उसे कुछ समझ आता, उससे पहले ही तीनों भालुओं ने श्रीराम पर हमला कर दिया। श्रीराम की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे और शोर मचाकर भालुओं को भगाया। 
विज्ञापन


जिसके बाद गंभीर हालत में श्रीराम को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया है। श्रीराम के सिर चेहरे पर गंभीर चोट आई है और दोनों आंखों पर भी भालुओं ने हमला कर नोच दिया है। वहीं, गांव के सरपंच ने घटना की जानकारी वन विभाग को भी दी। लेकिन सूचना के बाद भी उन्होंने पीड़ित व पीड़ित के परिजनों से संपर्क नहीं किया, जिसे लेकर ग्रामीण नाराज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed