फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   21 people injured in two separate road accidents one in critical condition in GPM

GPM: दो अलग- अलग सड़क हादसों में 21 लोग घायल, एक की हालत गंभीर, उपचार जारी

Sat, 29 Mar 2025 01:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 29 Mar 2025 01:41 PM IST
सार

जीपीएम में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां दो अलग अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है तो लगभग 20 लोग घायल हुए है। जिन्हें आनन फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
21 people injured in two separate road accidents one in critical condition in GPM
दो सड़क हादसों में 21 लोग घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीपीएम में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां दो अलग अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है तो लगभग 20 लोग घायल हुए है। जिन्हें आनन फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां से गम्भीर रूप से घायलो को आगे के इलाज़ के लिए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

विज्ञापन


शनिवार का दिन जिले में हादसों का दिन साबित हुआ है। जहां पर दो अलग अलग सड़क हादसे घटित हुए है। पहला हादसा गौरेला के न्यायालय तिराहे के पास घटित हुआ जहा पर पीडीएस के सामग्री के परिवहन में लगी एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया है।।जबकि बाइक में बैठी उसकी पत्नी और एक साल की बच्ची को मामूली चोटें आई है। जिसके बाद आसपास के लोगो ने तत्काल घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर जांच के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है।युवक पेंड्रा के गिरारी गांव का रहने वाला बेतल राम पड़वार के रूप में हुई और वो पारिवारिक कारणों से गिरारी से मध्यप्रदेश के बेलिया जाने को निकला था और न्यायालय तिराहे में वो सड़क हादसे का शिकार हो गया। 
विज्ञापन


वही दूसरा मामला भी गौरेला थाना क्षेत्र के देवर गाव का है जहां के रहने वाले 18 से 20 लोग ट्रैक्टर में बैठकर जंगली फल कंज्जी तोड़ने के लिए डाहीबहरा जाने को निकले थे। ट्रैक्टर ट्रैक्टर चालक गांव के एक मोड़ पर ट्रैक्टर से उसका नियत्रण खो बैठा जिसके बाद ट्रैक्टर अनियत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और चीख पुकार मच गई। जिसके बाद राहगीरों के द्वारा तत्काल मामले की सूचना 112 को और गौरेला पुलिस को दी गई जिसके बाद एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर सभी 19 लोगो का इलाज जारी है।।।तो घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भी मौका देखकर फरार हो गया। फिलहाल गौरेला पुलिस मामले में आगे की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed