{"_id":"664f5632b8ccf326a6034c48","slug":"goods-truck-crushes-bike-rider-in-bijapur-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: माल वाहक ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, ग्रामीण की मौत; महिला और बच्ची घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: माल वाहक ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, ग्रामीण की मौत; महिला और बच्ची घायल
Thu, 23 May 2024 08:14 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 23 May 2024 08:14 PM IST
सार
बीजापुर जिले में एक माल वाहक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वहीं, बाइक पर बैठी महिला और बच्ची घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपालपटनम नेशनल हाईवे पर संगमपल्ली पोटाकेबिन के पास मोड़ पर एक माल वाहक ट्रक ने बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर बैठी महिला और बच्ची जख्मी हो गई। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, भोपालपटनम ब्लॉक के गिलगिचा गांव का निवासी टिंगे रमेश अपनी भाभी और बच्ची के साथ भोपालपटनम किसी काम से आया हुआ था। काम निपटाने के बाद अपने घर वापस जा रहे थे। इसी दरमियान बीजापुर कि तरफ से आ रही हिंगलाज ट्रांसपोर्ट की माल वाहक ट्रक ने बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक टिंगे रमेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वहीं, महिला और बच्ची को चोट आई है। जिन्हें मद्देड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक रमेश को सिर पर गहरी चोट आई थी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि मृतक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम कर मृतक के परिजनों को शव सौंपा दिया जायेगा। इस घटना के बाद गांव वालों में आक्रोश है।
विज्ञापन