{"_id":"69a1a4419af7ff1a22075275","slug":"golden-opportunity-for-youth-chhattisgarh-to-recruit-5-000-teachers-exams-likely-in-october-november-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती, अक्टूबर-नवंबर में हो सकती है परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती, अक्टूबर-नवंबर में हो सकती है परीक्षाएं
Fri, 27 Feb 2026 07:33 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 27 Feb 2026 07:33 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह कदम युवाओं को रोजगार के अवसर देने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह कदम युवाओं को रोजगार के अवसर देने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
मुख्यमंत्री के अनुसार भर्ती परीक्षाओं का आयोजन व्यापम द्वारा वर्ष 2026 में किया जाएगा। संभावित कार्यक्रम के तहत सहायक शिक्षक की परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, शिक्षक की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 और व्याख्याता की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है और शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण संसाधन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। भर्ती प्रक्रिया से जहां हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं स्कूलों में शिक्षकों की कमी भी दूर होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ की गई तैयारी निश्चित रूप से सफलता दिलाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि युवा शिक्षक प्रदेश के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और नई पीढ़ी को सशक्त बनाने में योगदान देंगे।