{"_id":"664f491e910634ff9a00770f","slug":"girl-student-died-in-road-accident-in-durg-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर, हादसे में छात्रा की मौत; कोचिंग जा रही थी रिद्धिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर, हादसे में छात्रा की मौत; कोचिंग जा रही थी रिद्धिमा
Thu, 23 May 2024 07:18 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 23 May 2024 07:18 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ट्रक ने स्कूटी सवार छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में छात्रा की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिलाई नगर थाना क्षेत्र के पंथी चौक पर ट्रक ने स्कूटी सवार छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार 10वीं कक्षा की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही भिलाई एएसपी सुखनंदन राठौर और भिलाई नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना के बाद कुछ देर तक आवागमन भी प्रभावित हुआ। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
भिलाई एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि मृतक छात्रा की शिनाख्त रिद्धिमा साहू के रूप में हुई है, जो रिसाली के कृतिका अपार्टमेंट की रहने वाली थी। घर से स्कूटी से सेक्टर 10 कोचिंग के लिए जा रही थी। इसी दौरान पंथी चौक के पास ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। बहरहाल भिलाई नगर ट्रक को जब्त किया है। वहीं, घटना के बाद से फरार ट्रक चालक ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन