{"_id":"66743514659989a89009d6ee","slug":"gaurela-pendra-marwahi-elderly-woman-blood-soaked-body-found-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM News: धारदार हथियार से हमला कर की गई बुजुर्ग महिला की हत्या, खून से लथपथ मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: धारदार हथियार से हमला कर की गई बुजुर्ग महिला की हत्या, खून से लथपथ मिला शव
Thu, 20 Jun 2024 07:26 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 20 Jun 2024 07:26 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक बुजुर्ग महिला का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम कराया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गौरेला थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौरेला थाना क्षेत्र के भस्कुरा गांव में एक बुजुर्ग महिला का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त पास के गांव में रहने वाली महिला के रूप में हुई है। महिला के गले और सिर में धारदार हथियार से गहरे चोट के निशान मिले हैं। मृतका का मोबाइल भी शव के पास ही मिला है। मामले में गौरेला पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान विधवा महिला चिकनी टोला की रहने वाली मुन्नी बाई के रूप में हुई। महिला के सिर और गले मे धारदार हथियार से गहरे निशान मिले हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इन्हीं हमले से महिला की मौत हुई होगी। साथ ही शव के पास में ही महिला का कीपैड मोबाइल भी पुलिस को मिला है। शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला अपने घर से कोटवार के पास जाने की बात कहते हुए निकली थी। बीच रास्ते में उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन