फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gaurela Pendra climbed the 30 feet high welcome gate in Marwahi with noose

CG: एक हाथ में झंडा और दूसरे में फांसी का फंदा लेकर गेट पर चढ़ा युवक, प्रशासन के सामने युवक ने रखी ये शर्त

Thu, 15 Aug 2024 12:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Thu, 15 Aug 2024 12:55 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में लगभग 30 फीट ऊंचे स्वागत गेट पर फांसी का फंदा लेकर चढ़ गया। युवक अपने कच्चे घर के स्थान पर पक्का घर चाह रहा था। वहीं, जमीन के एक मामले में न्यायालय में चल रहे मामले से भी दुखी था।

विज्ञापन
Gaurela Pendra climbed the 30 feet high welcome gate in Marwahi with noose
स्वागत गेट पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी कुछ मांगों को लेकर एक युवक पीडब्ल्यूडी द्वारा पेंड्रा रोड केवची मुख्य मार्ग पर बनाए गए लगभग 30 फीट ऊंचे स्वागत गेट पर फांसी का फंदा लेकर चढ़ गया। युवक अपने कच्चे घर के स्थान पर पक्का घर चाह रहा था। वहीं, जमीन के एक मामले में न्यायालय में चल रहे मामले से भी दुखी था। स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस ने काफी मशक्कत एवं तिरंगे की कसम खाने के बाद युवक नीचे उतारा। इस हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान पूरा प्रशासन लगभग दो घंटे परेशान होता रहा।

विज्ञापन


पेंड्रा रोड तहसील के सारबहरा गांव में रहने वाला अजय बघेल पेंड्रा रोड केवची मुख्य मार्ग पर बने स्वागत गेट पर चढ़ गया। युवक के हाथ में तिरंगा और एक हाथ में फांसी का फंदा था। जब आने-जाने वाले लोगों ने युवक को स्वागत गेट पर चढ़ा देखा तो इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में व्यस्त प्रशासन को जैसे ही इसकी सूचना मिली। आनन-फानन में मौके पर थानेदार के साथ तहसीलदार पहुंचे और युवक को समझाइश देने लगे।
विज्ञापन


काफी समझाने के बाद जब युवक नीचे नहीं उतरा और प्रशासन को उसका मामला निपटने की बात कहने लगा, तब मौके पर पहुंचे तहसीलदार से तिरंगे की शपथ लेकर उसका मामला निपटने की बात कही। इसके बाद तहसीलदार ने तिरंगे की शपथ ली और 15 दिन में उसकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कहीं जाकर युवक नीचे उतरा। बाद में युवक को थाने लाया गया और उससे पूछताछ की गई, जहां उसने अपने स्थानीय समस्याओं का जिक्र किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed