फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ganja smuggler couple arrested large quantity of ganja recovered from the car in Jashpur

Jashpur: गांजा तस्कर दंपती गिरफ्तार, कार से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद, ओडिशा से जा रहे थे यूपी

Thu, 14 Mar 2024 04:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 14 Mar 2024 04:43 PM IST
सार

तलाशी लेने पर कार से बड़ी मात्रा में गंजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने मादक पदार्थ गांजा को ओडिशा से तस्करी कर उत्तर प्रदेश की ओर ले जाना बताया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Ganja smuggler couple arrested large quantity of ganja recovered from the car in Jashpur
पुलिस की गिरफ्त में गांजा तस्कर दंपती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जशपुर में ओडिशा से कार में गांजा भरकर छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश तक तस्करी करने वाले पति-पत्नी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। बॉर्डर पर बनी नई पुलिस चौकी के प्रभारी सन्तोष तिवारी ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की है। एसपी जशपुर शशिमोहन सिंह ने कार से 23 किलो गांजा बरामद किया है। 

विज्ञापन


दरअसल पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, अवैध शराब, गांजा की तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में नई पुलिस चौकी कोल्हेनझरिया पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ओडिशा कि ओर से कोल्हेनझरिया ओर अत्यधिक मात्रा में मादक पदार्थ गांजा लेकर तस्करी किया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी किया। इसी दौरान ओड़िसा की ओर से आ रही कार को पुलिस ने रोककर चालक व महिला से पूछताछ किया जो अपना नाम राजेश बोखरा एवं प्रतिमा बोखरा पति राजेश बोखरा दोनो निवासी राजपतरा थाना तलसरा जिला सुन्दरगढ (ओडिशा) का होना बताया। 

विज्ञापन


तलाशी लेने पर कार से बड़ी मात्रा में गंजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने मादक पदार्थ गांजा को ओडिशा से तस्करी कर उत्तर प्रदेश की ओर ले जाना बताया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed