{"_id":"6af2bddc1b38f435ca05a36d","slug":"fta-workshop-to-be-held-in-raipur-on-november-12-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफटीए कार्यशाला: मुक्त व्यापार समझौते पर 12 नवंबर को रायपुर में 'महामंथन', छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफटीए कार्यशाला: मुक्त व्यापार समझौते पर 12 नवंबर को रायपुर में 'महामंथन', छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए मौका
Tue, 10 Nov 2026 12:16 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:16 PM IST
सार
इस कार्यशाला के माध्यम से निर्यातकों को विशेष रूप से यूनाइटेड किंगडम, ओमान, न्यूजीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया आदि जैसे उच्च संभावनाओं वाले बाजारों में उपलब्ध एवं उभरते व्यापारिक अवसरों की जानकारी दी जायेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
भारत सरकार के वाणिज्य विभाग और छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग विभाग की सहयोग से 12 नवंबर को सुबह साढ़े दस बजे से होटल बेबीलोन इंटरनेशनल वीआईपी रोड रायपुर में "मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाने' विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जायेगी।
विज्ञापन
क्या है कार्यशाला का उद्देश्य
छत्तीसगढ़ के वर्तमान एवं संभावित निर्यातकों को भारत के विभिन्न मुक्त व्यापार समझौतों के तहत उपलब्ध व्यापारिक अवसरों से अवगत कराना और उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी निर्यात संभावनाओं का विस्तार करने के लिये मंच देना है।
विज्ञापन
इसमें यूनाइटेड किंगडम, ओमान, न्यूजीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया जैसे उभरते व्यापारिक अवसरों की जानकारी दी जायेगी। भारत के विभिन्न देशों के साथ किए गए मुक्त व्यापार समझौतों के अंतर्गत भारतीय उत्पादों को कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शून्य या रियायती आयात शुल्क का लाभ प्राप्त हो सकता है। इस कार्यशाला के माध्यम से निर्यातकों को विशेष रूप से यूनाइटेड किंगडम, ओमान, न्यूजीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया आदि जैसे उच्च संभावनाओं वाले बाजारों में उपलब्ध एवं उभरते व्यापारिक अवसरों की जानकारी दी जायेगी।
विज्ञापन
होगा महामंथन
कार्यशाला में क्षेत्र-विशिष्ट विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों के निर्यात अवसरों, संभावित निर्यात उत्पादों, उत्पत्ति के नियमों, गैर-शुल्क बाधाओं और मुक्त व्यापार समझौतों से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण व्यापारिक विषयों पर चर्चा होगी। इन सत्रों का उद्देश्य निर्यातकों को व्यावहारिक जानकारी देना है, ताकि वे मुक्त व्यापार समझौतों के तहत उपलब्ध लाभों का उपयोग कर सकें।
कार्यक्रम में भारत सरकार के वाणिज्य विभाग, भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन और छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ अधिकारियों मौजूद रहेंगे।