फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   FST and SST team took major action in Mungeli

Mungeli: एफएसटी और एसएसटी टीम ने की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान आठ लाख से ज्यादा कैश बरामद

Mon, 23 Oct 2023 01:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 23 Oct 2023 01:04 PM IST
सार

टीम द्वारा पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जिसके आधार पर इन्हें नोटिस जारी कर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। इनके द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर जब्ती की कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
FST and SST team took major action in Mungeli
चेकिंग के दौरान बरामद कैश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेली में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव के मार्गदर्शन में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष विधानसभा निर्वाचन कराने के लिए मुंगेली एफएसटी और एसएसटी टीम पूरी सक्रियता से काम कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को बरेला चेक पोस्ट पर टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। चेक पोस्ट पर स्थैतिक निगरानी दल द्वारा सघन चेकिंग के दौरान वाहन चालक पंकज टंडन और सवारी खम्हन लाल वर्मा के पास से आठ लाख 91 हजार 320 रूपये जब्त किया गया। 

विज्ञापन


टीम द्वारा पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जिसके आधार पर इन्हें नोटिस जारी कर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। इनके द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर जब्ती की कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन

 

दरअसल विधानसभा निर्वाचन 2023 में आचार संहिता के दौरान किसी भी प्रकार का अवैध परिवहन ना हो इसके लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में विभिन्न निगरानी दलों को सक्रिय किया गया है। मुंगेली में प्रवेश के सभी रास्तों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं तथा सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था के साथ सघन जांच भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed