{"_id":"672c8898c7a467b39f05dba3","slug":"frustrated-with-demanding-commission-young-man-complains-against-constables-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: 'शराब बेचकर कमीशन दो... नहीं तो जेल भेज दूंगा', धमकी से परेशान होकर युवक ने आरक्षकों के खिलाफ की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: 'शराब बेचकर कमीशन दो... नहीं तो जेल भेज दूंगा', धमकी से परेशान होकर युवक ने आरक्षकों के खिलाफ की शिकायत
Thu, 07 Nov 2024 03:00 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 07 Nov 2024 03:00 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले में अवैध शराब बिक्री करने का दबाव बनाकर कश्मीशन की मांग से परेशान होकर युवक एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। युवक ने चांपा थाने में पदस्थ पेट्रोलिंग आरक्षक पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
युवक अनिल खूंटे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अवैध शराब बिक्री करने का दबाव बनाकर कश्मीशन की मांग करने से परेशान होकर युवक अनिल खूंटे ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। अनिल खूंटे ने चांपा थाने में पदस्थ पेट्रोलिंग आरक्षक शंकर सिंह राजपूत और माखन साहू पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अनिल खूंटे ड्राइवरी का काम करता है। उसने शिकायत में बताया कि आरक्षक शंकर सिंह राजपूत से मुलाकात हुई थी, जिसने अवैध रूप से शराब बेचने की सलाह दी और कहने लगा कि वह किसी तरह से नहीं फंसाएगा। चांपा थाने में उसका आदमी है और वह खुद चांपा थाने में पदस्थ है। थाना प्रभारी से उसका अच्छा संबंध है। केवल शराब बेचकर कमीशन देने की बात कही। इसमें उसने कमीशन के तीन हजार रुपये फोनपे के माध्यम से पूनम सिंह राजपूत के खाते में ट्रांसफर शंकर सिंह राजपूत के कहने पर 27 फरवरी 2024 को कर दिए।
विज्ञापन
इसके बाद उसे फरवरी से अगस्त माह तक 70 हजार रुपये नकद और अंग्रेजी शराब दुकान में दो हजार रुपये प्रतिमाह का दिए। इसके बाद भी शाम को आकर आरक्षक शंकर सिंह राजपूत आकर कहता कि शराब नहीं बेचोगे तो पूरे परिवार को किसी अन्य प्रकरण में फंसाकर जेल भेज दूंगा। थाना प्रभारी से अच्छी पकड़ है। किसी भी जगह गांजा, कोरेक्स जैसे अन्य नशीली पदार्थ में फंसाकर 10 वर्षों की सजा दिलाने की धमकी दी। पूरे परिवार में भय का माहौल है और घर से निकल नहीं पा रहे हैं। युवक ने गृहमंत्री विजय शर्मा से न्याय की मांग करते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, आबकारी विभाग ने भी कार्रवाई की और पैसे लेने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन