फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Fraudulent methods of opening bank accounts 13 thugs arrested in police at Raipur CG

रहें सावधान: ऑफर देकर कागजात लेकर करते थे ठगी, 13 ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,ऐसे देते थे घटना को अंजाम

Sat, 12 Aug 2023 06:22 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 12 Aug 2023 06:22 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में ठगी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लोगों को कई तरह से झांसा देकर ठगी का शिकार बनाते थे। किसी भी प्रकार का लाभ का ऑफर देकर आम व्यक्तियों के दस्तावेज हासिल कर लेते थे।

विज्ञापन
Fraudulent methods of opening bank accounts 13 thugs arrested in police at Raipur CG
13 ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर में ठगी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लोगों को कई तरह से झांसा देकर ठगी का शिकार बनाते थे। किसी भी प्रकार का लाभ का ऑफर देकर आम व्यक्तियों के दस्तावेज हासिल कर लेते थे। इसके बाद बैंकों में खाता खोलकर फर्जी तरीके से करोड़ों रुपयों का लेन-देन करते थे। ऐसे ठगी के शिकार करने वाले 13 ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


प्रार्थी राजेन्द्र कुमार भारती ने गुढ़ियारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। उसने रिपोर्ट में बताया कि 3 मई को शाम को उसके सब्जी के ठेले के पास संजू और वैभव शुक्ला नामक व्यक्ति आया। प्रार्थी के पास आकर जियो सिम में ऑफर आया है। सिम बांट रहे है कहकर प्रार्थी से उसका  पेनकार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो लेने के साथ ही उसके अंगुठे से थम्ब कराया। इसके बाद एक जियो का सिम दिया गया। 5 मई को दोनों आरोपियों ने उसे और भी लालच देकर कई कागजात में अंगूठा लगवा लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद 25 मई को प्रार्थी के घर एक नोटिस आया जिसमें उसके नाम से उत्कर्ष स्मॉल फायनेंस बैंक शाखा सिविल लाइन खाता क्रमांक 1400020000000455 का बैंक स्टेटमेंट जिसमें 8 मई से 30 जून के बीच करोड़ो रुपये का लेन-देन किया गया था। इस प्रकार बदमाशों ने कागजात का दुरूपयोग कर ठगी की घटना को अंजाम दिया है। प्रार्थी ने आरोपियों के खिलाफ 336/23 धारा 420, 34 रिपोर्ट दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने खोजबीन कर आरोपियों को पकड़कर मामले में पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी संजू उर्फ संजीव भारद्वाज और वैभव शुक्ला ने बताया कि वे अपने साथी प्रशांत अग्रवाल समेत अन्य साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिए हैं। इस दौरान प्रकरण में संलिप्त आरोपी प्रशांत अग्रवाल, जीत मसराणी और रमेश अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बनाते थे ठगी का शिकार
आरोपी अलग-अलग लुभावने स्कीम बताकर अनेक व्यक्तियों को अपने झांसे में लेकर उनका व्यक्तिगत दस्तावेज प्राप्त कर उन्हें अपना शिकार बनाते है।आरोपियान व्यक्तियों का व्यक्तिगत दस्तावेज प्राप्त कर  उनका बायोमेट्रिक मशीन में थम्ब लगवा लेते थे। व्यक्तियों के बिना जानकारी के उनके व्यक्तिगत दस्तावेज और नाम का उपयोग कर बैंको में खाता खोलवाते थे। खाता खोलकर उसमें रूपयों का लेन-देन करते थे जिसमें उन्हें कमीशन प्राप्त होता था। 

गिरफ्तार आरोपी

  1. संजू उर्फ संजीव भारद्वाज 32 साल, निवासी सड्डू थाना विधानसभा रायपुर
  2. वैभव शुक्ला 26 साल, निवासी थाना देवेन्द्र नगर रायपुर
  3. प्रशांत अग्रवाल 23 साल, निवासी थाना आजाद चौक रायपुर
  4. रमेश अग्रवाल 61 साल, निवासी थाना आजाद चौक रायपुर
  5. जीत मसराणी 25 साल, निवासी रामनगर, थाना गुढ़ियारी रायपुर
  6. रजत अग्रवाल 29 साल, निवासी थाना देवेन्द्र नगर रायपुर
  7. हिमांशु सिंह 24 साल, निवासी अमन नगर, मोवा रायपुर
  8. मिंटू मांझी 29 साल निवासी खरियार रोड उड़ीसा।
  9. मदन कुमार यादव 25 साल निवासी कृषक नगर जोरा थाना तेलीबांधा रायपुर।
  10. मोहम्मद फरहान 28 साल, निवासी राजातालाब सिविल लाइन रायपुर
  11. मोहम्मद उमैर 19 साल, निवासी थाना खरोरा रायपुर
  12. उपेन्द्र दास 32 साल, निवासी थाना ग्राम बालपुर, थाना सरसींवा, जिला सारंगढ़
  13. मोहित टांक 29 साल निवासी थाना पंडरी रायपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed