फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Fraud of 55 lakhs from a trader in the name of exporting wheat to Bangladesh

Bemetara: बांग्लादेश में गेहूं एक्पोर्ट करने के नाम पर व्यापारी से ठगी, दो बार में कंपनी ने डकार लिए 55 लाख

Fri, 17 Mar 2023 05:40 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: अभिषेक वर्मा Updated Fri, 17 Mar 2023 05:40 PM IST
सार

बांग्लादेश में एक लाख एमटी गेहूं एक्सपोर्ट करने के नाम पर बेमेतरा के व्यापारी से 55 लाख रुपये की ठगी की गई है। एमपी के एलीफैंट वर्क कंपनी के डॉयरेक्टर जितेन्द्र सिंह सोलंकी के खिलाफ बेमेतरा कोतवाली थाना में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Fraud of 55 lakhs from a trader in the name of exporting wheat to Bangladesh
बांग्लादेश में गेहूं एक्पोर्ट करने नाम पर व्यापारी से 55 लाख की ठगी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है। बांग्लादेश में एक लाख मैट्रिक टन गेहूं एक्सपोर्ट करने के नाम पर बेमेतरा के व्यापारी के साथ 55 लाख रुपए की ठगी हुई है। इस मामले में बेमेतरा सिटी कोतवाली पुलिस ने एमपी के एलीफैंट वर्क कंपनी के डायरेक्टर जितेन्द्र सिंह सोलंकी के खिलाफ 406, 415 व  420 के तहत मामला दर्ज कर लिया लिया है। 

विज्ञापन


बेमेतरा शहर में वार्ड नंबर 16 निवासी देवरतन तापडिया पिता स्व. लक्ष्मीचंद तापड़िया उम्र 64 ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत कर बताया कि वह गोविंदा ट्रेडर्स फर्म का संचालन करते है। मेसर्स एलीफैंट वर्क प्राइवेट लिमिटेड एमआई 30 अरिवंद विहार भोपाल मध्यप्रदेश व मेसर्स स्क्वारो एक्सिम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बीच बांग्लादेश में गेहूं निर्यात करने के लिए अनुबंध हुआ। मेसर्स एलीफैंट वर्क प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा मेसर्स स्क्वारो एक्सिम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को गेहूं निर्यात संबंधी कार्य प्रारंभ करने से पहले 55 लाख रुपये देने पर निर्यात करने संबंधी एलसी लेटर लाकर देने की बात की गई। 
विज्ञापन


स्क्वारो एक्सिम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से उनके फर्म गोविंदा ट्रेडर्स बेमेतरा द्वारा डील के लिए कई किस्त में एलीफैंट वर्क प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एकाउंट मे कुल 55 लाख रुपए जमा किया। एलीफैंट वर्क प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा डुप्लीकेट एलसी लेटर दिया। इसके बाद संबंधित कंपनी द्वारा पीड़ित देवरतन तापड़िया से उक्त डील के संबंध मे कोई बात नही की जा रही थी। इसके साथ ही उनके द्वारा दिए गए रकम को वापस भी नहीं किया गया। इस मामले में पुलिस ने कंपनी डायरेक्टर जितेन्द्र सिंह सोलंकी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल 2022 में राशि ली गई 

संबंधित कंपनी द्वारा पीड़ित देवरतन तापड़िया से अप्रैल 2022 से ही किस्त में राशि ली गई। एक अप्रैल 2022 को अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के बाद 25 लाख व 30 लाख रुपए 15 अप्रैल को लिया गया। इस मामले में पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई व उसके बैंक खाते को फ्रीज करने की मांग की है। हालांकि मामले में 15 मार्च को एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed