फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Fraud of 1.5 lakh on pretext of marriage in Raipur Chhattisgarh

Raipur: शादी का झांसा देकर डेढ़ लाख की ठगी, शातिर बदमाश ने ऐसे फंसाया प्रेमजाल में, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Jul 2023 07:08 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 27 Jul 2023 07:08 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में शादी का झांसा देकर लड़की से ठगी का मामला सामने आया है। युवती ने शादी के लिए अपना बायोडाटा वैवाहीक व्हाट्सएप ग्रुप में डाला था। युवक ने उस प्रोफाइल को पसंद कर शादी की बात चलाता रहा।

विज्ञापन
Fraud of 1.5 lakh on pretext of marriage in Raipur Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर में शादी का झांसा देकर लड़की से ठगी का मामला सामने आया है। युवती ने शादी के लिए अपना बायोडाटा वैवाहिक व्हाट्सएप ग्रुप में डाला था। युवक ने उस प्रोफाइल को पसंद कर शादी की बात चलाता रहा। बात करीबन प्रेम का रूप लेने लगा। लड़का भरोसा दिलाकर  लड़की से 1 लाख 56 हजार से अधिक रुपए ऐंठ लिया। फिलहाल आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


यह मामला राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाने क्षेत्र का है। प्रार्थिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 16 नवंबर 2022 को प्रार्थिया ने खुद के विवाह के लिए अपना बायोडाटा व्हॉट्सएप में बने अपने सामाजिक ग्रुप में डाला था। इसी दौरान प्रार्थिया के व्हाट्सएप में रायगढ़ निवासी मनीष पटेल का मैसेज आया। उसने बताया कि वह मेकाहारा में लैब टेक्निशियन का कार्य करता है। सिविल ब्रांच में बीई किया है।
विज्ञापन


लड़के ने रायगढ़ का निवासी बताया और वर्तमान में मोवा पंडरी रायपुर में किराए में रहना बताया। युवक ने लड़की से कहा कि आपको मैं और मेरे घर वाले पसंद करते हैं। कुछ दिनों तक बात करके एक-दुसरे को जान-पहचान लेते हैं। इसके बाद शादी के लिए रिश्ता तय करने के लिए मैं अपने परिवार के साथ आपके घर आऊंगा। इसी दौरान प्रार्थिया के लिए और भी बाहर बाहर से रिश्ते आने लगे थे। इस बात की युवती ने मनीष को बताई तो मनीष बोला कि उन सबको मना कर दो। मैं आपसे शादी करूंगा। मेरे तरफ से रिश्ता पक्का है। उसने ये भी बोला कि आपके घर वालों को बता दो, जिस पर प्रार्थिया ने अपने घर में सबको बताया। इतने में उसने कहा कि आपके चाचा-चाची से मिल लेता हूं, ताकि आगे और रिश्ता आने पर मना कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक उनको भी बोलता था कि आप लोग चिंता मत करो मैं आऊंगा यकीन दिलाता हूं कि  उसके बड़े भाई के लिए लड़की देख रहे है, उसका शादी तय हो जाएगा तो हमारा रिश्ता होगा। एक दिन मनीष पटेल प्रार्थिया को बोला कि अभी मेरा पद संविदा पद है उसे रेग्युलर करवाना चाहंता हूं जिसके लिए मुझे कुछ पैसो की जरूरत है। 1 लाख रुपये मेरी मम्मी दे रही है, कुछ पैसे कम हो रहा है। नौकरी को रेग्युलर करवाने के लिए टोटल 5 लाख रुपये लगना बताया था। एक दिन मनीष पटेल प्रार्थिया से पैसा मांगा और नौकरी रेग्युलर हो जाएगा फिर जल्दी शादी करेंगे कहकर लगातार पैसे लेता रहा।

उस पर भरोसा करके प्रार्थिया ने अलग-अलग किश्तों और  कुल 1 लाख 56 हजार 500 रुपए मनीष पटेल को दिया। कुछ दिनों बाद प्रार्थिया ने मनीष पटेल से पैसा वापस मांगा तो वह बोला कि मेरी मम्मी के एलआईसी का पैसा मिलने वाला है फिर दे दूंगा, लेकिन प्रार्थिया ने बार - बार अपना पैसा मांगने पर भी मनीष पटेल ने पैसा वापस नहीं दिया। इस प्रकार आरोपी मनीष पटेल ने प्रार्थिया को विवाह करने का झांसा देर उससे 1 लाख 56 हजार 500 रुपए का ठगी की। जिस पर आरोपी के खिलाफ थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 257/23 धारा 420 के तहत रिपोर्ट की। 


पुलिस टीम ने जल्द इस विषय में कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी  ने ठगी की घटना को अंजाम देना बताया। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed