फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Fraud from Patwari of Irrigation Department in Bilaspur

Bilaspur: सिंचाई विभाग के पटवारी से ठगी, क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर एक लाख रुपए उड़ाए

Sat, 19 Nov 2022 09:52 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 19 Nov 2022 09:52 AM IST
सार

सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित बंधवापारा निवासी रामनारायण राव सिंचाई विभाग में अमीन पटवारी पद पर कार्यरत है। ठगों ने क्रेडिट कार्ड बंद कराने का झांसा देते हुए फोन कर उससे निजी जानकारी ली और एक लाख से ज्यादा की ठगी कर ली।

विज्ञापन
Fraud from Patwari of Irrigation Department in Bilaspur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिलासपुर के सरकंडा इलाके में रहने वाले एक सिंचाई विभाग के पटवारी से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठगों ने क्रेडिट कार्ड बंद कराने का झांसा देते हुए फोन कर उससे निजी जानकारी ली और इसके बाद ओटीपी पूछकर एक लाख से ज्यादा रूपये की खरीदारी कर ली। मामले कि शिकायत पर सरकंडा पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


दरअसल, सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित बंधवापारा निवासी रामनारायण राव सिंचाई विभाग में अमीन पटवारी पद पर कार्यरत है। जिनके पास 21 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर क्रेडिट कार्ड कोई बंद कराने का झांसा दिया, इसके लिए व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड का नंबर और मोबाइल में आए ओटीपी की उनसे जानकारी मांगी। इसपर पटवारी ने अज्ञात व्यक्ति को फोन पर आए ओटीपी को बता दिया। जिसके बाद उनके खाते से एक लाख 14 हजार रुपए की कटौती हो गई। रुपए कटने का मैसेज आने पर के बाद पटवारी को अपने साथ हुए धोखाधड़ी की जानकारी हुई।
विज्ञापन


उन्होंने इस मामले की सरकंडा थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। ठगों ने उन्हें तीन मोबाइल नंबर से कई बार कॉल किया था। पटवारी ने इसकी शिकायत बैंक से भी की, लेकिन वहां किसी तरह उनकी सुनवाई नहीं हो सकी। बैंक में भी उन्होंने क्रेडिट कार्ड से कोई लेन-देन नहीं करने की जानकारी दी। बावजूद इसके उनके खाते से 6,636 की कटौती बैंक के द्वारा की गई। पूरे मामले की रिपोर्ट पटवारी ने सरकंडा थाने में की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed