{"_id":"655f06d96de877b7240bcb16","slug":"four-thousand-polling-workers-did-not-receive-honorarium-in-kabirdham-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के बाद मानदेय में देरी : कबीरधाम में चार हजार मतदान कर्मियों को नहीं मिली राशि, कर्मचारियों ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के बाद मानदेय में देरी : कबीरधाम में चार हजार मतदान कर्मियों को नहीं मिली राशि, कर्मचारियों ने की मांग
Thu, 23 Nov 2023 01:31 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:31 PM IST
सार
कबीरधाम जिले में करीब चार हजार कर्मचारियों को अब तक 15 दिन बाद मानदेय राशि नही मिली है। इन लोगों का लगभग 30 लाख रुपये का भुगतान होना है।
विज्ञापन
कलेक्टर कार्यालय कबीरधाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान सात नवंबर को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ था। कबीरधाम जिले में दो विधानसभा क्षेत्र है, जिसमें पंडरिया व कवर्धा शामिल हैं। दोनों विधानसभा में करीब 800 मतदान केंद्र हैं। इन मतदान केंद्र पर काम करने वाले करीब चार हजार कर्मचारियों को अब तक 15 दिन बाद मानदेय राशि नही मिली है। इन लोगों का लगभग 30 लाख रुपये का भुगतान होना है। इस समस्या को लेकर कर्मचारियों ने जल्द राशि जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
मानदेय भुगतान में हो रहे विलंब को दृष्टिगत रखते हुई छग टीचर्स एसोसिएशन के जिला प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चंद्रवंशी के नेतृत्व में निर्वाचन सुपरवाइजर संतोष चन्द्राकर से मुलाकात कर मतदान कार्य में संलग्न अधिकारियों के मानदेय भुगतान पर चर्चा की। चर्चा के दौरान एसोसिएशन को प्राप्त जानकारी के अनुसार, मतदान अधिकारियों का मानदेय 22 नवंबर बुधवार को बैंक में जमा कर दिया गया है। आज गुरुवार या कल शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों के खाते में राशि चला जाएगी।
विज्ञापन
प्रत्येक मतदान केंद्रों में चार मतदान अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गई थी। इनमें ज्यादातर शिक्षा विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाएं हैं। पीठासीन अधिकारी को 1200 रुपये, मतदान अधिकारी-एक, दो व तीन में से प्रत्येक को 900- 900 मानदेय प्राप्त होगा।
विज्ञापन