{"_id":"60fc4be78ebc3e58763c7b15","slug":"four-naxals-including-two-accused-of-triggering-a-blast-in-dantewada-blast-in-2015-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ पुलिस को मिली सफलता: दंतेवाड़ा में घर वापसी अभियान के तहत चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ पुलिस को मिली सफलता: दंतेवाड़ा में घर वापसी अभियान के तहत चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Sat, 24 Jul 2021 10:50 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:50 PM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि रायपुर से करीब 340 किलोमीटर दूर दंतेवाड़ा के किरंदुल पुलिस थाने में एक महिला समेत चारों ने आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में वर्ष 2015 में विस्फोट करने के दो आरोपियों सहित चार नक्सलियों ने शनिवार को थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रायपुर से करीब 340 किलोमीटर दूर दंतेवाड़ा के किरंदुल पुलिस थाने में एक महिला समेत चारों ने आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
दांतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने कहा कि चारों आरोपियों में से भीमा मरकाम उर्फ पांडु (40) और ललिता तामो (27) ने 13 अप्रैल 2015 को चोलनार इलाके में पुलिस के वाहन में धमाका करके उड़ा दिया था जिसमें पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। अन्य दो, मोटू मरकाम (40) और बामन रण कुंजाम (31) 2013 में एक मतदान दल पर हमले के साथ-साथ अन्य घटनाओं के लिए वांछित थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चारों ने आत्मसमर्पण कर दिया क्योंकि वे पुलिस के पुनर्वास अभियान 'लोन वरातु' से प्रभावित थे। एसपी ने बताया कि इस अभियान के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की संख्या पिछले साल जून से अब तक 386 हो गई है।
विज्ञापन