फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   four Naxalites and a policeman killed in encounter in Chhattisgarh's Bastar region

Bastar Encounter: बस्तर में मुठभेड़ के बाद चार नक्सलियों के शव बरामद, एक जवान बलिदान

Sun, 05 Jan 2025 08:44 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्तर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्तर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 05 Jan 2025 08:44 PM IST
सार

नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया है। दो महिला नक्सली समेत पांच माओवादियों क शव बरामद किए गए हैं।  

विज्ञापन
four Naxalites and a policeman killed in encounter in Chhattisgarh's Bastar region
मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Naxalites Encounter in Bastar: छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें अब तक चार नक्सली ढेर हो गए हैं। वहीं, डीआरजी का एक जवान बलिदान हुआ है। मौके से एके-47 और एसएलआर जैसे ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में तीन जवानों के घायल होने की भी जानकारी मिली।

विज्ञापन


मुठभेड़ के बाद पांच शव बरामद
आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि अबूझमाड़ मुठभेड़ में कुल चार शव बरामद हुए हैं। जिसमें दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। एक नक्सली की पहचान हो गई है। घटना स्थल से पुलिस को एके 47, एसएलआर राइफल बरामद की गई है। फिलहास, मुठभेड़ और सर्च ऑपरेशन जारी है। 
विज्ञापन

 


जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर कल शाम 6 बजे से मुठभेड़ चल रही है। डीआरजी और एसटीएफ के जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है। जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मुठभेड़ में दंतेवाड़ा डीआरजी के प्रधान आरक्षक सन्नू कारम बलिदान हुए हैं। ऑपरेशन में चार जिलों की डीआरजी और एसटीएफ शामिल हैं।




एक अधिकारी ने बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर दक्षिण अबूझमाड़ के जंगल में शनिवार शाम को उस समय गोलीबारी शुरू हो गई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। 

उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात गोलीबारी बंद होने के बाद चार नक्सलियों के शव और एके-47 राइफल तथा सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) समेत स्वचालित हथियार मौके से बरामद किए गए हैं।

सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक दो महिला नक्सली सहित कुल चार वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है। सर्च में AK 47, SLR जैसे आटोमैटिक हथियार बरामद हुए हैं। मुठभेड़ एवं सर्च अभियान जारी है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed