फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   four die of heat-wave in Raipur

लू से 4 मौतें: किसी को नहीं मिला पानी, कोई चलते-चलते बेहोश

Mon, 09 Jun 2014 11:26 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 09 Jun 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
four die of heat-wave in Raipur
छत्तीसगढ़ में 45.5 डिग्री की भीषण गर्मी में पिछले तीन दिनों में चार लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन


केरल में भले ही मानसून ने दस्तक दे दी है लेकिन रायपुर छत्तीसगढ़ का सबसे गर्म शहर बना हुआ है। एक तरफ यहां पीलिया से लगातार मौतें हो रहीं हैं। वहीं दूसरी ओर अब लू से चार लोगों की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक अभी तक चार लोगों के मरने की ही पुष्टि हो सकी है हालांकि यह संख्या और ज्यादा हो सकती है।

60 साल की भूरियाबाई का शव बरामद किया गया है और आशंका है कि पीने का पानी न होने की वजह से उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर एक 30 वर्षीय युवक की भी लाश बरामद की गई है।
विज्ञापन


एक और 60 साल के वृद्ध की मौत की जानकारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उन्होंने धूप में थककर अपने मोजे उतारे और छांव की तलाश करने लगे। और इसी बीच वे सड़क पर गिर पड़े। लोगों ने जब पहुंच कर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सभी मौतें रायपुर की हैं। रायपुर में हर साल लगभग 10 लोगों की मौत लू लगने से हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed