{"_id":"650c1168b412445649051456","slug":"four-days-continuous-rain-in-jashpur-gave-life-to-crops-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: चार दिन से जारी बारिश ने खेतों को दी संजीवनी, किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: चार दिन से जारी बारिश ने खेतों को दी संजीवनी, किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक
Thu, 21 Sep 2023 03:18 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 21 Sep 2023 03:18 PM IST
सार
बीते चार दिनों से जशपुर जिले में जारी बारिश ने किसानों की सूख रही फसल के लिए संजीवनी का काम कर दिया है। अच्छी बारिश होने से खासकर धान की फसल को जीवनदान मिला है।
विज्ञापन
बारिश होने से खुश हुए किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते चार दिनों से जशपुर जिले में जारी बारिश ने किसानों की सूख रही फसल के लिए संजीवनी का काम कर दिया है। कृषि विभाग ने उड़द की फसल में यदि फल लग गए हैं तो उसमें कीड़े लगने की संभावना जताई है। शेष सभी फसलें धान, मक्का, मूंगफली, रागी, सब्जी की फसलों को बारिश से फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन
सेन्द्रिमुंडा, जोकारी, केराडीह, गिनाबहार के किसानों ने बताया कि इस बार कम बारिश की वजह से हमारी फसल खतरे में आ गई थी। सोमवार से रोज अच्छी बारिश होने से खासकर धान की फसल को जीवनदान मिला है। इससे पहले धान के खेतों में कम बारिश की वजह से घास काफी बढ़ रही थी। वहीं, धान की पत्तियां भी पीली पड़ने लगी थी। धान की बाली अभी फूटी नहीं है, जिसके कारण बारिश की बेरुखी से किसान खासे चिंतित थे।
विज्ञापन
कृषि विभाग के एसडीओ कमलेश पैंकरा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा धान की अच्छी कीमत देने के कारण किसान धान को आय का मुख्य साधन बनाकर खूब खेती कर रहे हैं। इस बार जशपुर जिले में औसत बारिश कम रही है। पिछले चार दिनों से पूरे जशपुर में लगातार बारिश हो रही है, जिससे धान के खेतों में पानी जमा हो गया है। इसके साथ ही इस बारिश से अन्य फसलें भी अच्छी होंगी।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत पंजीयन का कार्य सहकारी समिति व कृषि विभाग के द्वारा किया जा रहा है, जिसकी अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2023तक है। इस वर्ष धान खरीदी का समर्थन मूल्य 2,183 रुपये है तथा राज्य शासन द्वारा प्रोत्साहन राशि प्रति एकड़ 9,000 रुपये दिया जायेगा। साथ ही दलहन तिलहन रागी कोदो कुटकी एवं मक्का फसल के पंजीकृत किसानों को भी प्रति एकड़ 9,000 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी।