{"_id":"2e934ef6-899f-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"four-dalit-sisters-suffer-acid-attack-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में चार दलित बहनों पर फेंका तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में चार दलित बहनों पर फेंका तेजाब
रायगढ़/एजेंसी
Updated Sun, 10 Mar 2013 09:55 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक अज्ञात युवक ने चार नाबालिग दलित बहनों पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक लड़कियां गंभीर रूप से जल गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एएसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि चारों बहनों की उम्र 4 से 16 साल के बीच है और सभी गंभीर रूप से जल गई हैं।
विज्ञापन
रायगढ़ जिले से 25 किमी कोटमारा गांव में शनिवार रात को यह घटना हुई। उन्हें रायगढ़ मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन बहनें तो खतरे से बाहर हैं, लेकिन चौथी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
शनिवार रात को चारों बहनें एक धार्मिक कार्यक्रम से घर लौट रहीं थीं, तभी एक युवक ने चेहरे पर नकाब ओढ़कर उन पर तेजाब फेंक दिया और बचकर भाग निकला।
ठाकुर का कहना है कि इसके पीछे पुरानी दुश्मनी एक वजह हो सकती है और एक युवक को संदेह के आधार पर कस्टडी में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।